bhaktiaanand.com

Decoration Ideas for Holi in Hindi: होली पर इस तरीके से सजाएं घर, मिलेगा एस्थेटिक लुक

बदलते समय के साथ, होली के उत्सव में नए और क्रियात्मक तरीके से सजावट करने का माहौल बन गया है। होली को रंगों का त्योहार कहा जाता है, लेकिन होली में घर सजाने का तरीका भी बहुत महत्वपूर्ण होता है। आजकल बदलते ट्रेंड के चलते हर कोई अपना घर एस्थेटिक लुक में सजाना चाहता हैं ताकि वो सोशल मीडिया पर अपनी बेस्ट से बेस्ट तस्वीरों को पोस्ट कर सकें। ऐसे में हर व्यक्ति अपने घर को यूनिक और नए तरीके से सजाने के तरीके ढूंढ़ते हैं। अगर आप भी इस होली को स्पेशल बनाना चाहते हैं, तो यहाँ कुछ शानदार होली की सजावट के आसान और अद्भुत आइडियाज़ हैं जिन्हें अपना कर आप भी अपने दोस्तों के बीच में फेमस हो सकते हैं। होली के खास मौके में चार चाँद लगाने के लिए इस मौके पर आप होली के खास व्यंजन बनाएं और अपने सभी चाहने वाले और प्रियजनों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं भेजें।

होली पर घर सजाने के अलग अलग तरीकें (Holi Decoration Ideas in Hindi)

रंगों की बारिश (Rango Ki Barish Kare)

अगर आप ओपन में होली पार्टी ऑर्गनाइज़ कर रहे हैं तो सबसे अच्छा आईडिया होगा की आप एक बड़ा डिकोरेटिव आइटम बनाएं जो ऊपर से रंगों की बारिश कर सकें, जब आप रंग गुलाल से होली खेल रहे होंगें तो आपकी ये मशीन ऊपर से रंगों की और हल्की पानी की बारिश करेगा जिससे आप और आपके गेस्ट बहुत एन्जॉय कर पाएंगे। आप चाहें तो इसे अपने घर के प्रवेश द्वार पर लगाकर आप अपने अतिथियों का स्वागत कर सकते है।

रंगीन फूलों का अर्क (Foolo Wali Decoration)

Decoration ideas for Holi in Hindi

आप चाहें तो अपनी होली को स्पेशल बनाने के लिए फूलों की होली खेल सकते हैं। वही आप फूलों से अपना घर भी सजा सकते हैं। फूल देखने में भी मनमोहक लगते हैं और देखने वाला भी आकर्षण महसूस करता है। आप फूलों की रंगोली भी बना सकते हैं। इससे आपके घर का माहौल आनंदमय और उत्साह भरा होगा।

रंगीन दुप्पटों का इस्तेमाल करें (Rangeen Duppate Ki Sajawat)

आप होली में अपने घर की सजावट के लिए लिए अलग अलग रंग के रंगीन धारीदार वाले दुप्पटे का इस्तेमाल कर सकते हैं पूरे घर की सजावट के लिए यह सबसे बेहतरीन और आसान तरीका है।

वॉलपेपर का इस्तेमाल करें (Use Decorative Holi Wallpaper for Holi Decoration)

इस होली आप अपने घर में होली के लिए होली वॉलपेपर का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह देखने में भी बहुत अच्छा लगता है। आप चाहें तो होली के रंग बिरंगें बॉर्डर वाले वॉलपेपर भी दीवार के चारों तरफ लगा सकते है।

लाइट्स लगाएं (Colourful Lights for Holi Decoration)

होली डेकोरेशन में लाइट लगाना आपको थोड़ा ओड लग सकता है मगर यह एक बहुत यूनिक और इनोवेटिव आईडिया है। आप कलर फूल लाइट का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप लाइट्स अपने आँगन में अपनी बालकोनी और खिड़कियों पर लगा सकते है। इसके लिए, रंगीन बल्ब या फिर रंगीन एलईडी लाइट्स का इस्तेमाल करें।

वाइब्रेंट कुशन का इस्तेमाल करें (Vibrant Cushion Covers for Decoration)

ज्यादातर होली की डेकोरेशन खुले मैदान में होती है ऐसे में आप स्टेज के लिए वाइब्रेंट कुशन का इस्तेमाल कर सकते है। स्टेज पर अगर कुशन लगें हो तो यह देखने में भी अच्छे लगते हैं और आप स्टेज का लुत्फ़ अच्छे से उठा सकते है।

थीम बेस्ड डेकोरेशन करें (Theme Based Decoration)

थीम बेस्ड डेकोरेशन करें आप चाहें तो स्ट्रीट थीम रख सकते हैं, जैसे गार्डन में सायकल रिक्शा डेकोरेट करके लगाना और गेट पर स्ट्रीट स्टाइल डेकोरेशन जैसे लड़ियाँ आदि।

वॉल हैंगिंग्स (Wall Hanging for Holi Decoration)

होली डेकोरेशन में वॉल हैंगिंग्स भी अच्छा ऑप्शन है। अगर आप क्राफ्ट वर्क में माहिर हैं तो खुद से घर पर ही इन्हें बना सकते हैं। बाजार में भी कई वैरायटी की वॉल हैंगिंग मिल जाएंगी। पेंटिंग के जरिए भी वाॅल आर्ट बना सकते हैं। आप अपने घर के स्पेस के अनुसार वॉल हैंगिंग्स चुने तो बेहतर होगा।

कलरफुल कारपेट (Colourful Carpet for Holi Decoration)

होली पर लीविंग रूम के फ्लोर के लिए कलरफुल कारपेट लें। यह न केवल आपके घर को स्टाइलिश लुक देगा बल्कि होली वाइब भी क्रिएट करेगा। इसके लिए सूती कारपेट का इस्तेमाल करें ताकि आपका फर्श गर्म महीनों में भी ठंडा रहे। कलरफुल कारपेट का आईडिया होली डेकोरेशन में सबसे यूनिक और अच्छा है।

इंडोर प्लांट्स लगाएं (Indoor Plants Decoration)

अगर आप होली डेकोरेशन में कुछ एक्ससिटिंग और डिफरेंट करना चाहते हैं तो अपने घर में डिफरेंट तरीके के इंडोर प्लांट्स लगाएं ये प्लांट्स आपके घर का पूरा लुक चेंज कर देगा और देखने में भी मनमोहक लगेगा। इंडोर प्लांट्स आप होली के बाद भी अपने घर में ऐसे ही रख सकते हैं।

होली के शुभ अवसर पर केवल अपने दोस्तों को होली स्पेशल व्यंजनों का लुत्फ़ क्यों देना बल्कि अपने घर की शानदार डेकोरेशन भी उनके साथ शेयर करों। अगरआप साल 2024 की होली के लिए कुछ नया ढूंढ रहे हैं तो उम्मीद हैं यहाँ दी गयी होली डेकोरेशन आईडिया आपको अच्छे लगे होंगे, यकीन मानिये आप इस यहाँ दी गयी तरीकों से अपना घर सजायेंगे तो आपकी डेकोरेशन सबसे हटके और अलग लगेगी।

यह भी पढ़ें

Exit mobile version