bhaktiaanand.com

Vijaya Ekadashi Upay 2024: हर काम में मिलेगी सफ़लता जब करेंगे विजया एकादशी पर ये उपाय! शत्रुओं पर मिलेगी विजय, होगा धन लाभ

विजया एकादशी पर जगत के पालनकर्ता भगवान श्री हरि विष्णु की पूजा की जाती है। एकादशी के व्रत के दिन भगवान विष्णु की पूजा और एकादशी व्रत विधि का पालन  करने से सुख-समृद्धि और धन का आशीर्वाद मिलता है और जीवन की बड़ी से बड़ी समस्याओं का अंत हो जाता है। जैसा कि नाम से पता चलता है, यह तुरंत परिणाम देता है। ऐसा माना जाता है कि विजया एकादशी के दिन व्रत रखने और भगवान विष्णु की पूजा करने से हर काम में सफलता मिलती है। शत्रु पर विजय भी प्राप्त होती है। ऐसा माना जाता है कि भगवान श्री राम ने रावण से युद्ध करने से पहले स्वयं विजया एकादशी का व्रत किया था और फिर लंकापति रावण का वध किया था।

इस साल यह व्रत 6 मार्च 2024 को होगा। इस दिन व्रत रखना एक अच्छा  माना जाता है। हालाँकि, अगर किसी कारणवश आप व्रत नहीं रख सकते हैं तो इस दिन कुछ उपाय कर सकते हैं। इन कार्यों से आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी। आइये कुछ विशेष उपायों के बारे में जानते हैं।

एकादशी पर धन लाभ के लिए करें ये उपाय (Vijaya Ekadashi Upay 2024)

Vijaya Ekadashi Upay

सुख-समृद्धि के लिए करें ये उपाय 

शत्रुओं पर विजय प्राप्ति के लिए उपाय (Vijaya Ekadashi Special Remedies in Hindi)

कई बार समस्याएँ प्रायः शत्रु के कारण उत्पन्न होती हैं। इस समस्या के समाधान के लिए विजया एकादशी के दिन श्रीहरि की पूजा करें, एक नारियल काटकर उसमें बूरा और और घृत मिलाकर नारियल से ढककर चींटियों के बिल के पास जमीन में दबा दें। इससे शत्रु बाधा नष्ट हो जायेगी।

विजया एकादशी के शुभ काल में भगवान विष्णु को गुलाब जल, पीला चंदन और केसर मिलाकर वैष्णव तिलक लगाएं। फिर उसी चंदन से अपने माथे पर तिलक लगाएं। ऐसा माना जाता है कि अगर कोई भी शुभ काम करने से पहले चंदन का तिलक लगाकर घर से निकले तो उसे सफलता जरूर मिलती है। सूर्य और बृहस्पति में अनुकूलता है। यह आपके आत्मविश्वास को बढ़ाता है और आपको दुश्मनों से भी बचाता है।

सफलता प्राप्ति के लिए करें ये उपाय (Vijaya Ekadashi March 2024)

विजया एकादशी का व्रत फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी के दिन रखा जाता है। इस दिन व्रत कथा का पाठ भी किया जाता है। विजया एकादशी के दिन शीघ्र व्रत करने से चंद्रमा ग्रह शुभ हो जाता है और अच्छे परिणाम देने लगता है। विजया एकादशी का व्रत करने से व्यक्ति को सभी क्षेत्रों और चारों दिशाओं में विजय प्राप्त होती है और व्रत करने वाले के सभी बुरे पाप नष्ट हो जाते हैं। इस व्रत को करने से व्यक्ति को भगवान विष्णु की असीम कृपा प्राप्त होती है और वह सफलता की ओर बढ़ता है।

यह भी पढ़ें

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी केवल धार्मिक आस्थाओं पर आधारित है जिन्हें सामान्य जनरूचि के लिए विभिन्न माध्यमों से संग्रहित किया गया है। इस लेख में निहित किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। इस सूचना को उपयोग में उपयोगकर्ता स्वयं की ज़िम्मेदारी पर लें। इसका उद्देश्य किसी विशेष धर्म, सम्प्रदाय, धार्मिक एवं व्यक्तिगत विश्वासों को ठेस पहुँचाना नहीं है।

Exit mobile version