Site icon bhaktiaanand.com

Saraswati Chalisa Lyrics in Hindi: सरस्वती चालीसा का पाठ करने से होते हैं ये लाभ, माँ से मिलेगा ज्ञान और बुद्धि का वरदान 

saraswati chalisa lyrics in hindi

हिन्दू धर्म में माता सरस्वती का प्रमुख त्रिदेवियों में स्थान है। माता सरस्वती को वागीश्वरी, शारदा और वीणावादिनी सहित अनेक नामों से संबोधित जाता है। माता सरस्वती के रूप का अगर वर्णन करें तो वे सदैव मुख पर चन्द्रमा की शोभा धारण किये हुए कमल-नयनों वाली हैं। उनके कर कमलों में वीणा और कमंडल होता है साथ ही उनके कई चित्रों में उनके हाथों में वेद भी दिखाई देते हैं। माता सरस्वती की पूजा में चालीसा पाठ किया जाता है।आज के लेख में आप जानेंगे की माता सरस्वती की पूजा में चालीसा का महत्त्व क्या है, चालीसा का पाठ कैसे करना है।

श्री सरस्वती चालीसा का महत्त्व (Saraswati Chalisa Significance in Hindi)

माता सरस्वती हर प्रकार की  विद्या एवं ज्ञान की प्रदाता हैं। संगीत की उत्पत्ति करने की वजह से देवी सरस्वती संगीत की अधिष्ठात्री देवी भी हैं। मान्यता है की माता सरस्वती की कृपा से ही व्यक्ति विद्यावान और ज्ञानवान होता है और जिसपर उनकी विशेष कृपा होती है वह व्यक्ति उच्च कोटि का विद्वान बनता है। माता सरस्वती की पूजा में सरस्वती वंदना और श्री सरस्वती चालीसा अत्यधिक महत्वपूर्ण हैं। बसंत पंचमी की पूजा में भी माता सरस्वती चालीसा के पाठ का महत्त्व है। 

श्री सरस्वती चालीसा के लाभ (Saraswati Chalisa ke Fayde)

श्री सरस्वती चालीसा लिरिक्स (Saraswati Chalisa Lyrics in Hindi)

||दोहा ||

जनक जननि पद्मरज, निज मस्तक पर धरि।

बन्दौं मातु सरस्वती, बुद्धि बल दे दातारि॥

पूर्ण जगत में व्याप्त तव, महिमा अमित अनंतु।

दुष्जनों के पाप को, मातु तु ही अब हंतु॥

|| चौपाई ||

जय श्री सकल बुद्धि बलरासी। जय सर्वज्ञ अमर अविनाशी॥

जय जय जय वीणाकर धारी। करती सदा सुहंस सवारी॥

रूप चतुर्भुज धारी माता। सकल विश्व अन्दर विख्याता॥

जग में पाप बुद्धि जब होती। तब ही धर्म की फीकी ज्योति॥

तब ही मातु का निज अवतारी। पाप हीन करती महतारी॥

वाल्मीकिजी थे हत्यारा। तव प्रसाद जानै संसारा॥

रामचरित जो रचे बनाई। आदि कवि की पदवी पाई॥

कालिदास जो भये विख्याता। तेरी कृपा दृष्टि से माता॥

तुलसी सूर आदि विद्वाना। भये और जो ज्ञानी नाना॥

तिन्ह न और रहेउ अवलंबा। केव कृपा आपकी अंबा॥

करहु कृपा सोइ मातु भवानी। दुखित दीन निज दासहि जानी॥

पुत्र करहिं अपराध बहूता। तेहि न धरई चित माता॥

राखु लाज जननि अब मेरी। विनय करउं भांति बहु तेरी॥

मैं अनाथ तेरी अवलंबा। कृपा करउ जय जय जगदंबा॥

मधुकैटभ जो अति बलवाना। बाहुयुद्ध विष्णु से ठाना॥

समर हजार पाँच में घोरा। फिर भी मुख उनसे नहीं मोरा॥

मातु सहाय कीन्ह तेहि काला। बुद्धि विपरीत भई खलहाला॥

तेहि ते मृत्यु भई खल केरी। पुरवहु मातु मनोरथ मेरी॥

चंड मुण्ड जो थे विख्याता। क्षण महु संहारे उन माता॥

रक्त बीज से समरथ पापी। सुरमुनि हदय धरा सब कांपी॥

काटेउ सिर जिमि कदली खम्बा। बारबार बिन वउं जगदंबा॥

जगप्रसिद्ध जो शुंभनिशुंभा। क्षण में बाँधे ताहि तू अंबा॥

भरतमातु बुद्धि फेरेऊ जाई। रामचन्द्र बनवास कराई॥

एहिविधि रावण वध तू कीन्हा। सुर नर मुनि सबको सुख दीन्हा॥

को समरथ तव यश गुन गाना। निगम अनादि अनंत बखाना॥

विष्णु रुद्र जस कहिन मारी। जिनकी हो तुम रक्षाकारी॥

रक्त दन्तिका और शताक्षी। नाम अपार है दानव भक्षी॥

दुर्गम काज धरा पर कीन्हा। दुर्गा नाम सकल जग लीन्हा॥

दुर्ग आदि हरनी तू माता। कृपा करहु जब जब सुखदाता॥

नृप कोपित को मारन चाहे। कानन में घेरे मृग नाहे॥

सागर मध्य पोत के भंजे। अति तूफान नहिं कोऊ संगे॥

भूत प्रेत बाधा या दुःख में। हो दरिद्र अथवा संकट में॥

नाम जपे मंगल सब होई। संशय इसमें करई न कोई॥

पुत्रहीन जो आतुर भाई। सबै छांड़ि पूजें एहि भाई॥

करै पाठ नित यह चालीसा। होय पुत्र सुंदर गुण ईशा॥

धूपादिक नैवेद्य चढ़ावै। संकट रहित अवश्य हो जावै॥

भक्ति मातु की करैं हमेशा। निकट न आवै ताहि कलेशा॥

बंदी पाठ करें सत बारा। बंदी पाश दूर हो सारा॥

रामसागर बाँधि हेतु भवानी। कीजै कृपा दास निज जानी॥

॥दोहा॥

मातु सूर्य कांति तव, अंधकार मम रूप।डूबन से रक्षा करहु परूं न मैं भव कूप॥

बलबुद्धि विद्या देहु मोहि, सुनहु सरस्वती मातु।राम सागर अधम को आश्रय तू ही देदातु॥

इस चालीसा का पाठ कभी भी किया जा सकता है। विशेषकर सरस्वती पूजा के दिन इसका पाठ करना चाहिए। इसके पाठ से माता सरस्वती अपने भक्तों पर विशेष कृपा करती हैं। जिस ज्ञान के बल पर पूरी दुनिया को जीता जा सकता है, उस प्रबल ज्ञान की धात्री देवी की पूजा हमें अवश्य करनी चाहिए।

यह भी पढ़ें

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी केवल धार्मिक आस्थाओं पर आधारित है जिन्हें सामान्य जनरूचि के लिए विभिन्न माध्यमों से संग्रहित किया गया है। इस लेख में निहित किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। इस सूचना को उपयोग में उपयोगकर्ता स्वयं की ज़िम्मेदारी पर लें। इसका उद्देश्य किसी विशेष धर्म, सम्प्रदाय, धार्मिक एवं व्यक्तिगत विश्वासों को ठेस पहुँचाना नहीं है।

Exit mobile version