bhaktiaanand.com

Saraswati Puja Decoration Ideas 2024: सरस्वती पूजा के दिन इन तरीकों से सजाएं घर, माता सरस्वती होंगी प्रसन्न और देंगी ज्ञान का वरदान

बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की पूजा की जाती है। इस बार बसंत पंचमी का त्योहार 14 फरवरी को देशभर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस दिन लोग न सिर्फ देवी सरस्वती की पूजा करते हैं, बल्कि साथ घूमना भी पसंद करते हैं। ऐसे में अगर आप अपने घर पर दोस्तों और परिवार के साथ पूजा का आनंद लेना चाहते हैं तो इसकी तैयारी पहले से कर लें। तैयारी में अपने घर को अवश्य सजाएं। सजावट के लिए रंगोली अवश्य बनाएं। इससे पहले हम जान चुके हैं की सरस्वती पूजा का शुभ मुहूर्त और सामग्री क्या रहेगी, और आज यहां हम आपको बताएंगे कि अपने घर को कैसे सजाएं ताकि माहौल में बसंत पंचमी के रंग भर जायें और सरस्वती यादगार बन जाए।

पीले फूलों से करें सजावट (Saraswati Puja Decoration Ideas 2024)

Saraswati Puja Decoration Ideas 2024

सरस्वती माता की पूजा और बसंत पंचमी में पीले और श्वेत रंग का काफी महत्त्व होता है। इसलिए इस दिन माता सरस्वती को पीले पुष्प, पीली मिठाई आदि अर्पित करते हैं साथ ही वस्त्र भी पीले ही पहनते हैं। ऐसे में पीले रंग के फूलों से घर की सजावट करने पर एक बहुत ही सुंदर वातावरण बन सकता है। पूजा स्थल को भी पीले गेंदे के फूलों से सजाया जा सकता है और पीले रंग के फूलों से बंदनवार या तोरण बने जा सकती है। इन्हें और भी खूबसूरत बनाने के लिए इनके साथ गेंदे के नारंगी पुष्प, कोई सफ़ेद फूल और हरे अशोक या आम के पत्ते भी लगाये जा सकते हैं। अशोक और आम के पत्ते दोनों ही धार्मिक दृष्टि से भी शुभ होते हैं। पीले पुष्पों में दहेलिया और सूरजमुखी के फूल भी फूलदान में लगाकर टेबल पर रखे जा सकते हैं।

मटकों से मंदिर को दें सुंदर बैकग्राउंड (Saraswati Puja Mandir Decor Ideas)

हम सभी के घर में अलग-अलग तरह के मिटटी के बर्तन और मटके रहते ही हैं। ऐसे ही साधारण मटकों और थोड़ी सी कलाकारी से भी बहुत प्यारी सजावट की जा सकती है। आप चाहें तो मटकों पर श्वेत रंग से डिजाइनिंग करके और उनके बीच माता की चौकी बनाकर या मिश्रित रंग के दुपट्टों को पर्दों की तरह लगा सकते हैं। इसके अलावा क्ले आर्ट से ही आप हंस और कमल के फूल बनाकर भी एक बैकग्राउंड तैयार कर सकते हैं।

पूजा की थाल

पूजा की थाली के बिना कभी पूजा हो ही नहीं सकती है। इस तरह देखें तो ये एक मुख्य आकर्षण का केंद्र भी होती है। एक अच्छी पूजा की थाली सजाकर एक फेस्टिव लुक बनाया जा सकता है। थाली सजाते वक्त उसमें दीपक, धुपबत्ती का स्टैंड, तिलक ( कुमकुम, चन्दन, अक्षत) और मौली ज़रूर रखनी चाहिए। आप एक सिंपल नेट के कपडे से थाली को कवर करके भी उसे सिंपल और क्लासिक बना सकते हैं।

मंगल कलश के बिना है सब अधुरा 

हर एक पूजा में कलश रखने की परंपरा होती है क्योंकि यह शुभ और लाभ दोनों का प्रतीक है। आम तौर पर ये कलश देवी या देवता की मूर्ति के दायीं ओर रखा जाता है। ये कलश सजाना भी बहुत शुभ माना जाता है। इस कलश में नारियल और आम के पत्ते लगाए जाते हैं।

पतंग से बनाएं फोटोशूट कार्नर

पूजा के साथ-साथ आज कल लोग फोटो सेशन को भी बराबर महत्त्व देते हैं। ऐसे में एक ऐसा कार्नर जहाँ बढ़िया फोटोशूट किया जा सके, सबके बीच आकर्षण का मुख्य केंद्र बन जाता है। आप इस जगह को सजाने के लिए फूलों के साथ पतंगों का प्रयोग कर सकते हैं क्योंकि इस दिन कई जगह पतंग उड़ाई जाती है। रंग- बिरंगी पतंगों से ये जगह बेहद खुबसूरत बन जाएगी।

पेपर क्राफ्टिंग से बनाएं दीवारों को सुंदर (Saraswati Puja Craft Ideas)

आजकल सजावट की हर वस्तु वैसे तो बाज़ार में उपलब्ध होती है पर जो चीज़ें हम अपने हाथों से प्रेमपूर्वक बनाते हैं, उनसे सजावट करने में अलग ही ख़ुशी मिलती है। अब आप पेपर से बने इस बैकग्राउंड को ही देख सकते हैं। इसमें कलरफुल रिब्बन्स का प्रयोग किया गया है साथ ही हाथों से बनाये गए पेपर फ्लावर्स हैं और नीचे हैण्ड फैन हैं। ये बनाने में बेहद आसान हैं और खाली जगह को कम खर्चे में आसानी से भरते हैं।

हिंदू धर्म में बसंत पंचमी का बहुत महत्व है। इस दिन को लोग अलग-अलग तरीके से मनाते हैं। इस दिन कुछ लोग अपने घरों को खूबसूरती से सजाते हैं और साथ ही पूजा-अर्चना भी करते हैं। ऐसे में अगर आप बसंत पंचमी के मौके पर अपने घर को सजाने का अनोखा तरीका ढूंढ रहे हैं, तो आप इस लेख में सजावट के आइडिया ले सकते हैं।

यह भी पढ़ें

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी केवल धार्मिक आस्थाओं पर आधारित है जिन्हें सामान्य जनरूचि के लिए विभिन्न माध्यमों से संग्रहित किया गया है। इस लेख में निहित किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। इस सूचना को उपयोग में उपयोगकर्ता स्वयं की ज़िम्मेदारी पर लें। इसका उद्देश्य किसी विशेष धर्म, सम्प्रदाय, धार्मिक एवं व्यक्तिगत विश्वासों को ठेस पहुँचाना नहीं है।

Exit mobile version