bhaktiaanand.com

Basant Panchami ke Upay 2024: पढ़ने में नहीं लगता मन तो, बसंत पंचमी के दिन करें ये उपाय, होगी वृद्धि और तरक्की

बच्चे की पढ़ाई में मन नहीं लगना एक सामान्य समस्या हो सकती है, और कई माता-पिता इसे हल करने के लिए विभिन्न उपायों की तलाश करते हैं। ऐसे में बसंत पंचमी के दिन माँ सरस्वती की आराधना करना और मंत्रों के जाप से बच्चों का पढ़ाई में ध्यान लग सकता है। देवी सरस्वती को ज्ञान, बुद्धि और विद्यादायिनी माना जाता हैं इसलिए जो भी व्यक्ति सच्चे मन से इस दिन पूजा पाठ करता है उसे मनचाहा फल मिलता है। इस दिन विशेष तौर पर माँ सरस्वती के मन्त्र का जाप करना चाहिए।

वसंत पंचमी के दिन पढ़ाई में मन लगाने के लिए देवी सरस्वती के उपाय

सभी बच्चों को बसंत पंचमी के दिन का महत्व समझाना चाहिए और इस दिन बच्चों के लिए तरह तरह के आयोजन किये जाते हैं। यह दिन विशेष तौर पर पढ़ाई में रुचि लेने के लिए भी प्रेरित करता है। तो चलिए आपको उन उपायों के बारे में बताते हैं जिन्हें  वसंत पंचमी के दिन किए जा सकते हैं और उम्मीद है कि इनसे आपके बच्चे की पढ़ाई में मन लगने में मदद मिलेगी।

सरस्वती पूजा के दिन ब्रह्म मुहूर्त ध्यान: कुछ किवदंतियों और कहानियों के अनुसार बच्चों और बड़ों सभी को इस दिन ब्रह्म मुहूर्त में ध्यान करना चाहिए इससे एकाग्रता बढ़ती है।

क्या सरस्वती पूजा के दिन पढ़ाई करें या नहीं: संगीत, कला और ज्ञान की देवी, मां सरस्वती को बसंत पंचमी अर्पित है। इस दिन लोग अपनी पढ़ाई और करियर में सफलता के लिए देवी का आशीर्वाद मांगते हुए उनकी खास पूजा करते हैं। सरस्वती पूजा का दिन शिक्षा की शुरुआत करने के लिए बेहद शुभ माना जाता है, इसलिए इस दिन पढ़ाई नहीं करनी चाहिए।

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार: कुछ ज्योतिषशास्त्र के अनुसार इस दिन जिन बच्चों का पढ़ाई में मन नहीं लगता उन्हें केवल शुभ मुहूर्त में ही पूजा करनी चाहिए।

ॐ शब्द लिखवाएं और उच्चारण करवाएं: कुछ पौराणिक कथाओं के अनुसार ऐसा माना जाता है बसंत पंचमी के दिन बच्चों से ॐ शब्द लिखवाना और उच्चारण करवाना शुभ माना जाता है इससे देवी सरस्वती के साथ साथ भगवान् शिव का भी आशीर्वाद प्राप्त होता है और बच्चों का मन स्थिर होता है।

सरस्वती माता का यह मंत्र पढ़ें (Devi Saraswati Mantra 2024 in Hindi)

Devi Saraswati Mantra 2024 in Hindi

बच्चों का पढ़ाई में मन लगे इस लिए देवी सरस्वती का यह मंत्र पढ़ें – सरस्वत्यै नमो नित्यं भद्रकाल्यै नमो नमः। वेद वेदांत वेदांग विद्यास्तानेत्र्य एव च। सरस्वती महाभागे विद्ये कमललोचने, विद्यारूपे विशालाक्षी विद्यां देहि नमोस्तुते।

अन्य उपाय जो बच्चे को पढ़ाई में मन लगाने में मदद कर सकते हैं

बसंत पंचमी का खास दिन विद्यादायनी देवी सरस्वती को समर्पित है। ऐसा माना जाता है इस दिन शुभ मुहूर्त में ही पूजा करनी चाहिए और माँ सरस्वती को उनकी पसंदीदा चीज़ें जैसे सफ़ेद व् पीलें फूल, वस्त्र और भोग चढाने चाहिए। कई लोग इस दिन जागरण भी करवाते हैं। इस दिन विशेष तौर से स्कूल, कॉलेजों, दफ्तरों और सभी शैक्षणिक संस्थानों में अलग-अलग तरह के भक्तिमय और सांस्कृतिक कार्यकर्मों का भी आयोजन किया जाता है।

यह भी पढ़ें

Exit mobile version