bhaktiaanand.com

Saraswati Puja Rangoli Design 2024: सरस्वती पूजा के दिन इन रंगोलियों से सजाएं घर, बनी रहेगी मां सरस्वती की कृपा और आएगी खुशहाली

नया साल शुरू हुए एक महीना बीत चुका है और इसी के साथ बसंत का मौसम भी नज़दीक है। सुंदर-सुंदर रंगों के फूल खिलने लगे हैं मानो ठण्ड के मौसम के बाद प्रकृति ने अपनी सुन्दरता दिखाना अब शुरू कर दिया हो। ऐसे सुहावने बसंत ऋतु की शुरुआत बसंत पंचमी से होती है। यही दिन सरस्वती पूजा के रूप में भी मनाया जाता है। इस दिन सभी लोग बड़े हर्षोल्लास से अलग-अलग तरह से इस दिन को मनाते हैं। सरस्वती पूजा के दिन कई स्कूलों और कॉलेजों में रंगोली प्रतियोगिताएं होती हैं। ऐसे में हम आपके लिए बेस्ट 12 रंगोली डिज़ाइन चुनकर लाये हैं जो आप प्रतियोगिता के लिए भी तैयार कर सकते हैं तथा सरस्वती पूजा के लिए घर सजाते समय भी बना सकते हैं।

इन डिज़ाइन से सजाएं घर (Saraswati Puja Theme Rangoli)

Saraswati Puja Theme Rangoli

यह डिज़ाइन घर या मंदिर पर बनाने के लिए उपयुक्त है। यदि आप फर्श पर रंगोली नहीं बनाना चाहते तो इस तरह एक थाली में भी गुलाब के पुष्प और पत्तियां बनाकर बीच में देवी माँ के चरण बना सकते हैं। यह डिज़ाइन घर के मुख्य द्वार पर बनाना भी बहुत शुभ होगा। इसमें साथ में सतिया के शुभ चिन्ह भी बने हुए हैं। इसमें बड़े ही सही रूप और माप में रंगों का प्रयोग किया गया है।

हंस और पुष्पों से बनाएं डिज़ाइन (Saraswati Puja Flower Rangoli Design)

इस डिज़ाइन में 2 बड़े फूलों के साथ पत्तियां और हंस बनाया गया है। यह ऐसा प्रतीत हो रहा है मानों हंस का शरीर इन फूलों से ढका हो। इस डिज़ाइन को एक के आगे एक बनाकर एक बॉर्डर डिज़ाइन का भी रूप दिया जा सकता है जो की चौखट की किनारियों और कोरिडोर में बनाने के लिए बिलकुल सही चुनाव है। इसमें कम रंगों का प्रयोग होगा और ज्यादा जगह पर एक सुंदर डिज़ाइन तैयार होगा।

बनाएं वीणा और दीपक रंगोली डिज़ाइन (Saraswati Puja Diya Rangoli Design)

आप यदि किसी प्रतियोगिता में रंगोली डिज़ाइन बनाना चाहते हैं और एक सरल और कम समय में बनने वाली रंगोली की तलाश में हैं तो ये डिज़ाइन सबसे अच्छा है। इसमें वीणा के साथ-साथ एक दीपक भी दर्शाया गया है जो की ज्ञान के प्रकाश का प्रतीक है। इस तरह की रंगोली डिज़ाइन में आप माता सरस्वती के प्रतीक वीणा, हँस और पुस्तक के श्री गणेश जी को भी दर्शाया सकते हैं।

साधारण और आकर्षक रंगोली डिज़ाइन (Saraswati Puja Simple Rangoli Design)

इस रंगोली डिज़ाइन में भी वीणा, हंस और कमल के पुष्प को माँ सरस्वती के प्रतीकों के रूप में दर्शाया गया है। इसमें ध्यान से देखा जय तो रंगों का बड़ा ही समुचित उपयोग किया गया है।

वीणा रंगोली डिज़ाइन (Saraswati Puja Veena Rangoli Design)

यदि आप केवल संगीत से जुड़ी रंगोली की तलाश में है तो ये डिज़ाइन आपके लिए उपयुक्त है। इसमें केवल वीणा है जिसे एक खुबसूरत रंगोली बेकग्राउंड के ऊपर दर्शाया गया है। इसमें एक कलर स्केल के रंगों का ही उपयोग किया गया है और लाल, पीले और ब्राउन जैसे रंगों से उभारा गया है।

सरस्वती पूजा के लिए बेस्ट रंगोली डिज़ाइन (Saraswati Puja Best Rangoli Designs 2024)

ये डिज़ाइन देखने में जितना सुंदर और आकर्षक है, बनाने में भी सरल है क्योंकि इसमें केवल सफ़ेद रंग के डॉट्स बनाकर पूरी रंगोली की आउटलाइन की गई है और इसी से इसमें काफी फिनिशिंग भी आई है।

हंस के बीच में एक पुष्प बनाया गया है और  साथ ही वीणा भी है। इस वीणा में डिज़ाइन देने के लिए भी सफ़ेद रंग का ही प्रयोग किया गया है।

प्रतियोगिता के लिए चुनें ये डिज़ाइन (Saraswati Puja Rangoli Competition Design)

प्रकृति का बहुत ही सजीव और सुंदर चित्रण इस रंगोली में किया गया है साथ ही रंगों के समन्वय का भी पूरा ध्यान रखा गया है। प्रतियोगिता की दृष्टि से यह डिज़ाइन एक सही चुनाव होगा।

गुलाबी कमल आसन और श्वेत हंस की रंगोली (Saraswati Puja Swan Rangoli Design)

यह है अंतिम डिज़ाइन जो की सबसे अधिक सुंदर है। इसमें हंस, ज्ञानवान और कला के प्रतीक पक्षी और माता सरस्वती को प्रिय पुष्प और आसन गुलाबी कमल का चित्रण किया गया है और साथ ही बहुत ही बारीकियों से वीणा बनाई गयी है। इसे देखकर ऐसा लगता है जैसे हंस के रूप में स्वयं माता सरस्वती कमल पर विराजित हों और वीणा बजा रही हों।

तो आप अपनी सुविधा के अनुसार इनमें से किसी भी रंगोली का चुनाव सरस्वती पूजा के लिए कर सकते हैं। देवी सरस्वती का वाद्य यन्त्र वीणा है और इन रंगोली डिज़ाइन में कई प्रकार से वीणा और माता सरस्वती के वाहन हंस और उनके आसन कमल के पुष्प को चित्रित किया गया है जो की इन रंगोलियों को सरस्वती पूजा के लिए उपयुक्त बनाते हैं।

यह भी पढ़ें

Exit mobile version