Site icon bhaktiaanand.com

Shani Aarti Lyrics: शनिदेव की आरती से दूर हो जायेंगे सभी दुःख और तकलीफ

शनि देव की आरती

Shani Dev Aarti Lyrics: शास्त्रों में शनिवार के दिन को शनिदेव को समर्पित किया गया है। शनिदेव को न्याय का देवता भी कहा जाता हैं। मान्यताओं के अनुसार शनिदेव हमेशा सबके साथ न्याय करते हैं। अगर आप शनिदोष से ग्रसित है, या आपकी कुंडली में शनि की साढ़े साती चल रही है, तो आपको रोज़ाना शनिदेव की पूजा और आरती करनी चाहिए।

ऐसा करने से सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। आज हम आपके लिए शनिदेव की आरती लेकर आए हैं। इस आरती को आप शनिवार के दिन ज़रूर करें। इस आरती का पाठ करने से आपके जीवन के सारे विकारों का अंंत हो जायेगा।

शनि देव की आरती का महत्व (Shani Dev Ki Aarti Ka Mahatva)

शास्त्रों में बताया गया है, कि शनिवार के दिन पूरे विधि-विधान के साथ शनि देव की पूजा और आरती करने से मनुष्य के जीवन के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक शनि देव अपने पास सभी लोगों के कर्मों का लेखा-जोखा हमेशा रखते हैं और वो उसी के अनुसार कर्मों का फल देते हैं।

शनि देव के काले रंग के कारण लोग अक्सर उनसे भयभीत हो जाते हैं। पर हम आपको बता दें कि यह मात्र गलतफहमी है। जो मनुष्य जैसा कर्म करता है, उसे वैसा ही फल प्राप्त होता है। ज़्यादातर लोग महंगे-महंगे उपाय करके शनिदेव को प्रसन्न करने का प्रयास करते हैं, पर क्या आप जानते हैं कि शनि देव महंगे उपायों से नहीं, बल्कि आपके श्रद्धा भाव से प्रसन्न होते हैं। आप सिर्फ शनि देव की आरती करके भी उन्हें प्रसन्न कर सकते हैं।

शनिदेव आरती पाठ विधि (Shani Dev Aarti Path Vidhi)

शनिदेव आरती लिरिक्स इन हिंदी (Shani Aarti Lyrics in Hindi)

जय जय श्री शनिदेव भक्तन हितकारी।

सूर्य पुत्र प्रभु छाया महतारी॥

जय जय श्री शनि देव….

श्याम अंग वक्र-दृ‍ष्टि चतुर्भुजा धारी।

नी लाम्बर धार नाथ गज की असवारी॥

जय जय श्री शनि देव….

क्रीट मुकुट शीश राजित दिपत है लिलारी।

मुक्तन की माला गले शोभित बलिहारी॥

जय जय श्री शनि देव….

मोदक मिष्ठान पान चढ़त हैं सुपारी।

लोहा तिल तेल उड़द महिषी अति प्यारी॥

जय जय श्री शनि देव….

देव दनुज ऋषि मुनि सुमिरत नर नारी।

विश्वनाथ धरत ध्यान शरण हैं तुम्हारी॥

जय जय श्री शनि देव भक्तन हितकारी।।

शनिदेव की आरती के लाभ (Shani Dev Ki Aarti Ke Fayde)

अगर आप अपने व्यापार या नौकरी में तरक्की प्राप्त करना चाहते हैं तो रोज़ाना पूरी श्रद्धा और आता के साथ शनिदेव की आरती करें। ऐसा करने से शनिदेव प्रसन्न हो जाते हैं और आपकी सभी मनोकामनाओं को पूरा करते हैं। 

शास्त्रों में शनिदेव की पूजा और आरती को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन शनिदेव की पूजा और आरती करने से कुंडली से शनि दोष और शनि की साढ़ेसाती का असर खत्म हो जाता है। शनिदेव को दंडाधिकारी भी कहा जाता है। जो मनुष्य सच्चे मन से शनि देव की पूजा और आरती करता है शनि देव उसकी किस्मत पलट देते हैं।

यह भी पढ़ें

Saraswati Mata Aarti Lyrics in Hindi

Hanuman Ji Aarti Lyrics in Hindi

Brihaspati Dev Aarti Lyrics in Hindi

Exit mobile version