bhaktiaanand.com

Pradosh Vrat in July: संतान सुख की कामना को पूर्ण करता है प्रदोष व्रत

Pradosh Vrat July 2024: शास्त्रों में प्रदोष व्रत को भगवान शिव को समर्पित किया गया है। प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव की पूजा करके उन्हें प्रसन्न कर सकते हैं। भगवान शिव के प्रसन्न होने जीवन में सुख-समृद्धि आती है और जीवन में कभी धन की कमी नहीं होती है। मान्यताओं के अनुसार प्रदोषकाल में भगवान शिव की पूजा करना बहुत लाभकारी होता। रावण ने भी भोलेनाथ की कृपा से इतनी धन-सम्पदा हासिल की थी। रावण प्रदोष काल में भगवान शिव की पूजा करके उन्हें प्रसन्न करता था और उनके आशीर्वाद से ही सिद्धियां प्राप्त करता था। 

धर्मशास्त्रों के अनुसार अगर कोई व्यक्ति अपने जीवन से धन की कमी को दूर करना चाहता है तो उसे प्रदोषकाल में गन्ने के रस से शिव जी का रूद्राभिषेक करना चाहिए। भोलेनाथ और प्रदोष का एक अन्योन्याश्रित संबंध है। हम आपको बता दें कि, रात्रि के प्रारंभ की जो बेला होती है उसे प्रदोष कहा जाता है। ऐसा माना जाता है कि, भगवान शिव को रात्रि विशेष रूप से प्रिय है। इसलिए प्रदोषकाल में भगवान शिव की पूजा करने से वो प्रसन्न हो जाते हैं। आज हम आपको प्रदोष व्रत के महत्व और पूजन विधि के बारे में बताने जा रहे है। 

जुलाई में कब है प्रदोष व्रत (Pradosh Vrat July 2024)

जुलाई महीने में 19 जुलाई को प्रदोष व्रत किया जायेगा।

प्रदोष व्रत शुभ मुहूर्त (July Pradosh Vrat Date and Timings in Hindi)

आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि 18 जुलाई 2024, सुबह 08:44 मिनट पर शुरू होकर अगले दिन 19 जुलाई को सुबह 07:41 मिनट पर समाप्त होगी। ऐसे में भक्त 19 जुलाई को प्रदोष व्रत कर सकते हैं। 

प्रदोष व्रत का महत्त्व (Pradosh Vrat Significance in Hindi)

हिन्दू धर्म में प्रदोष व्रत को बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। मान्यताओं के अनुसार जो मनुष्य प्रदोष काल में भगवान शिव की पूजा करता है उसके सभी कार्य सफल हो जाते हैं। पूरे मन और श्रद्धा के साथ प्रदोष व्रत करने से जीवन में खुशियों का आगमन होता है। भक्त प्रदोषकाल में व्रत करके भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करते हैं। कुछ भक्त भगवान को प्रसन्न करने के लिए प्रदोषकाल में मंदिर जाकर भोलेनाथ का रुद्राभिषेक करते हैं। प्रदोष व्रत करने से मनुष्य संतोषी एवं सुखी रहता है। 

जो महिला पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ प्रदोष व्रत करती है उसे अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती हैं। जो भी स्त्री-पुरुष प्रदोष व्रत को करते हैं उनकी सभी मनोकामनाएं कैलाशपति शंकर पूर्ण करते हैं। शास्त्रों के अनुसार अगर कोई व्यक्ति प्रदोष व्रत करता है तो उसे सौ गाय-दान करने जितना पुण्य प्राप्त होता है। प्रदोष व्रत करके पूरे विधि विधान के साथ भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने से सभी दुःख दूर हो जाते हैं।

शुक्र प्रदोष व्रत कथा (Shukra Pradosh Vrat Katha)

Shukra Pradosh Vrat Katha

पौराणिक कथाओं के अनुसार प्राचीनकाल में एक गांव में एक विधवा ब्राम्हण स्त्री रहती थी। गरीब और बेसहारा होने के कारण ब्राम्हण स्त्री  भिक्षा मांगकर अपना गुज़ारा करती थी। एक दिन ब्राम्हण महिला भिक्षा मांग कर वापस लौट रही थी, तो उसने रास्ते में दो बेसहारा बालकों को देखा। ब्राह्मणी को दोनों बालकों पर दया आ गई और वह उन्हें अपने साथ घर ले आई। बालकों के बड़े होने के बाद ब्राम्हण स्त्री उन्हें ऋषि शांडिल्य के आश्रम में ले गई। ब्राम्हण स्त्री ने ऋषि शांडिल्य से दोनों बालकों की पहचान पूछी। ऋषि शांडिल्य ने तप के बल पर पता करके ब्राम्हणी को बताया की ये दोनों बालक विदर्भ राज के राजकुमार हैं। गंदर्भ नरेश ने युद्ध में इनके पिता को हराकर इनका राज-पाठ छीन लिया था। 

ब्राह्मणी ने ऋषि से दोनों बालकों को उनके पिता और राज्य दोनों मिलने का उपाय पुछा। तब ऋषि शांडिलय ने ब्राम्हणी को सलाह कि, वह पूरे विधि विधान के साथ प्रदोष व्रत रखे। ऋषि की बात मानकर ब्राम्हणी ने बालकों के साथ मिलकर प्रत्येक माह का प्रदोष व्रत किया। प्रदोष व्रत के प्रभाव से एक दिन बड़ा राजकुमार अंशुमती से मिला। दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे। अंशुमती के पिता ने राजकुमार का विवाह अपनी पुत्री अंशुमति से करवा दिया। विवाह के वाद दोनों राजकुमारों ने अंशुमती के पिता की सहायता से गंदर्भ पर आक्रमण करके जीत लिया। राजकुमार ने गरीब ब्राह्मणी को भी अपने राज्य में बुलाकर अपने पास रख लिया। प्रदोष व्रत के प्रभाव से ब्राम्हणी के भी सारे दुख खत्म हो गए। 

प्रदोष व्रत पूजा विधि (Pradosh Vrat Puja Vidhi)

प्रदोष व्रत के फायदे (Pradosh Vrat Ke Fayde)

शुक्रवार प्रदोष व्रत के उपाय (Pradosh Vrat Ke Upay)

शास्त्रों में प्रदोष व्रत की विशेष धार्मिक मान्यता बताई गयी है। मान्यताओं के अनुसार प्रदोष व्रत के दिन सच्ची श्रद्धा और पूरे मनोभाव से भोलेनाथ की पूजा की जाए तो भोलेनाथ अपने भक्तों पर अपनी कृपादृष्टि बनाए रखते हैं।

Exit mobile version