bhaktiaanand.com

Lord Shiva Temples in India: मनोकामना पूरी करने के लिए अवश्य करें भगवान शिव के इन प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन

हिन्दू धर्म में भगवान शिव की विशेष पूजा अर्चना की जाती है। पूरे भारत में सभी लोग बहुत ही श्रद्धा और आस्था के साथ भगवान शिव के अलग अलग मंदिरों में दर्शन करने जाते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे शिव मंदिरों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जहाँ दर्शन करने से आपकी सभी समस्याएं दूर हो जाएँगी। इन मंदिरों में दर्शन करने भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है। मान्यताओं के अनुसार जो भक्त इन मंदिरों में जाकर भोलेनाथ के दर्शन करता है उसके सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। अगर आप भी अपनी सभी समस्याओं को दूर करके अपने जीवन में खुशहाली लाना चाहते हैं तो भगवान शिव के इन प्रसिद्ध मंदिरों में के दर्शन करने के लिए जा सकते हैं।

भारत में दर्शन के लिए भगवान शिव के प्रसिद्ध मंदिर (Famous Shiva Temples in India)

आज हम आपको भारत में मौजूद कुछ ऐसे मशहूर शिव मंदिरों के बारे में बताने जा रहे हैं जहाँ दर्शन करने से आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाएँगी।

1. केदारनाथ, उत्तराखण्ड (Kedarnath, Shiv Temple, Uttarakhand)

Kedarnath Shiv Temple Uttarakhand

हिमालय की खूबसूरत श्रृंखलाओं के बीच स्थित है केदारनाथ मंदिर। पूरे देश से दूर दूर से भक्त केदारनाथ मंदिर में भगवान शिव के दर्शन के लिए आते हैं। अगर आप पूरी शांति और श्रद्धा के साथ भगवान शिव की आराधना करना चाहते हैं तो केदारनाथ आपके लिए बेहतर जगह हो सकती है। उत्तराखण्ड में केदारनाथ प्रधान तीर्थ माना जाता हैं। इस तीर्थ के दर्शनों का बहुत बड़ा माहात्म्य है। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में केदारनाथ मंदिर स्थित है। केदारनाथ मंदिर चार धाम में से एक है। साथ ही केदारनाथ मंदिर 12 ज्योतिर्लिंगों में से भी एक है।

2. अमरनाथ, जम्मू और कश्मीर (Amarnath, Jammu & Kashmir)

अमरनाथ गुफा में भगवान शिव की लिंगमूर्ति विराजमान है। पूरे देश से लाखों शिवभक्त अमरनाथ गुफा में भगवान शिव के दर्शन के लिए आते हैं। हिमालयी वनों में स्थित इस गुफा में पहुँचने के लिए कठिन यात्रा करनी पड़ती है। अमरनाथ गुफा में जाकर भोलेनाथ के दर्शन करने से भोलेशंकर की विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है। अमरनाथ की पवित्र गुफा में हर साल लगभग 10 फीट ऊंचा बर्फ के प्राकृतिक शिवलिंग का निर्माण होता है।

3. महाकालेश्वर, उज्जैन, मध्य प्रदेश (Mahakaleshwar, Ujjain, Madhya Pradesh)

उज्जैन में स्थित महाकालेश्वर मंदिर में भगवान शिव का पवित्र दक्षिणमुखी ज्योतिर्लिंग विराजमान है। पूरे देश से लाखों श्रद्धालु यहाँ भगवान शिव के दर्शन के लिए आते हैं। पौराणिक दृष्टिकोण से भी उज्जैन में मौजूद महाकाल मंदिर को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। तंत्र साधना के लिहाज से भी उज्जैन में स्थित महाकालेश्वर मंदिर को काफी अहम माना जाता है।

4. श्रीकालहस्तीश्वर, आंध्र प्रदेश (Srikalahasti Temple, Andhra Pradesh)

आंध्रप्रदेश में भगवान शिव का श्रीकालहस्तीश्वर ज्योतिर्लिंग मौजूद है। इस मंदिर को ‘दक्षिण का कैलास’ भी कहा जाता है। यह मंदिर ‘दक्षिण की गंगा’ नामक छोटी सी नदी के किनारे बसा हुआ है। मान्यताओं के अनुसार इस मंदिर में दर्शन करने से सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं।

5. भूतनाथ मंदिर, कोलकाता (Bhootnath Temple, Kolkata)

यदि आप कोलकाता में हैं, तो महाशिवरात्रि के दिन भूतनाथ मंदिर जरूर देखें। यहां भगवान शिव की मूर्ति को बहुत श्रद्धा भाव से पूजा जाता है और यहां का धार्मिक और सामाजिक वातावरण दर्शनीय है।

6. महाकालेश्वर मंदिर, बनारस (Mahakaleswar Temple, Banaras)

बनारस में मौजूद महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग उज्जैन में स्थित महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग का प्रतिरूप है। शिव महापुराण में बताया गया है कि, महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग का दर्शन करने से आपको सपने में भी कोई कष्ट नहीं होता है। इस ज्योतिर्लिंग का दर्शन करने से सभी मनोरथ पूर्ण हो जाते हैं और मृत्यु के पश्चात् मोक्ष की प्राप्ति होती है।

7. काशी विश्वनाथ, बनारस (Kaashi Shiv Temple, Banaras)

बनारस में स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर भोलेनाथ का बहुत ही मशहूर मंदिर है। पूरे साल इस मंदिर में भक्तों का ताँता लगा रहता है। यह मंदिर बारह ज्योतिर्लिगों में से एक है। इस मंदिर को सप्तपुरियों में शामिल किया गया है। यह मंदिर वरुणा और असि नदियों के बीच बसा हुआ है।

8.शिव खोड़ी (Shiv Khori, Jammu Kashmir)

भारत के जम्मू और कश्मीर राज्य के रियासी ज़िले में शिव खोड़ी नामक गुफा है। हिन्दू धर्म में इस गुफा का धार्मिक महत्व बताया गया। संगर गाँव में मौजूद शिव खोड़ी गुफा शिव जी को समर्पित है। शिव खोड़ी गुफा में एक प्राकृतिक शिवलिंग मौजूद है। शिवालिक श्रृंखलाओं के बीच स्थित इस गुफा में पूरे साल शिव-भक्तों की भीड़ लगी रहती है। आपकी जानकरी के लिए बता दें कि, शिव खोड़ी गुफा में शिवलिंग पर स्वयं पहाड़ों से जल गिरता रहता है। आज तक कोई इस बात का पता नहीं लगा पाया की यह जल कहाँ से आता है। मान्यताओं के अनुसार एक बार शिव खोड़ी गुफा में मौजूद शिवलिंग के दर्शन करने से जीवन के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं मनचाही कामना पूरी होती है।

अगर आप भगवान शिव के भक्त हैं तो इन मंदिरों में दर्शन करने अवश्य जाएँ। इन मंदिरों में भगवान शिव के   दर्शन करने से एक सुखद अनुभूति होती है और मन को शांति प्राप्त होती है। आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ भगवान शिव के इन प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन करके भोलेनाथ की भक्ति का सच्चा आनंद प्राप्त कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें

Exit mobile version