bhaktiaanand.com

Saphala Ekadashi Upay 2024: बहुत खास है सफला एकादशी, जानिए चमत्कारी उपाय जो बदल देंगे आपका भाग्य

पंचांग के अनुसार हर माह दो एकादशी आती हैं। एकादशी के व्रत के दिन भगवान विष्णु की पूजा करना बहुत शुभ माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार जो व्यक्ति एकादशी का व्रत रखता है वह पापों से मुक्त हो जाता है। प्रत्येक माह की दोनों एकादशियों का बहुत महत्व है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, इस समय पौष का महीना है। पौष माह के कृष्ण पक्ष में आने वाली एकादशी तिथि को सफला एकादशी कहा जाता है। इस वर्ष सफला एकादशी व्रत 7 जनवरी को रखा जाएगा। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार, 2024 में यह पहला एकादशी व्रत है। इस लेख में हम आपको एकादशी पर किये जाने वाले बेहद लाभकारी उपायों के बारे में जानकारी देने वाले हैं।

सफला एकादशी पूजन की तिथि (Safala Ekadashi January 2024)

पौष कृष्ण एकादशी तिथि 7 जनवरी 2024 को रात 12:41 बजे से आरम्भ हो रही है तथा 8 जनवरी 2024 को 12:46 बजे तक यह समाप्त होगी। इस प्रकार सफला एकादशी का व्रत उदया तिथि के अनुसार 7 जनवरी दिन रविवार में  रखा जाएगा।

सफला एकादशी के उपाय (Saphala Ekadashi Upay 2024)

Saphala Ekadashi 2024

वैसे तो सफला एकादशी का व्रत अपने आप में ही चमत्कारी और भव्य है पर यदि आप कुछ खास उपाय करते हैं तो आपके लिए यह विशेष लाभकारी हो सकता है। नीचे आपके लिए 7 उपाय दिए गए हैं। ये उपाय बेहद लाभकारी सिद्ध होंगे यदि आप इन्हें पूर्ण श्रद्धा एवं भक्तिभाव से करेंगे।

1. घर लायें हंस और मछली

सफला एकादशी के दिन अपने घर में चांदी का हंस या मछली अवश्य लाएं। इसका मतलब है कि घर की आर्थिक स्थिति अच्छी रहती है और पैसों की कमी नहीं होती है। हंस को पूजा घर या तिजोरी में रखा जा सकता है। इस उपाय को करने से धीरे-धीरे धन में वृद्धि होने लगती है।

2. दक्षिणावर्ती शंख देगा लाभ

भगवान विष्णु को दक्षिणावर्ती शंख अत्यंत प्रिय है। कहा जाता है कि दक्षिणावर्ती शंख से अभिषेक करने पर भगवान विष्णु शीघ्र प्रसन्न होते हैं। इसलिए सफला एकादशी के दिन एक दक्षिणावर्ती शंख घर लेकर आएं।

3. कलश लायें 

वास्तु की कमियों को दूर करने के लिए इस दिन घर में कलश लाना चाहिए। पौराणिक कथाओं के अनुसार, जब समुद्र से दुर्गंध आने लगी तो भगवान विष्णु अमृत का कलश लेकर प्रकट हुए। वास्तु दोषों के अलावा कलश को सुरक्षित रखने से घर की आर्थिक स्थिति भी सुधरती है।

4. खरीदें कछुआ 

जिस प्रकार हंस और मछली खरीदना शुभ है उसी प्रकार आप चांदी का कछुआ भी खरीद सकते हैं। इससे भगवान विष्णु एवं माता लक्ष्मी की असीम कृपा प्राप्त होती है।

5. चढ़ाएं तुलसी की माला 

घर से हर प्रकार की दरिद्रता के नाश के लिए भगवान विष्णु को तुलसी के पत्तों की माला अर्पित करनी चाहिए। ये माला स्वयं बनाकर चढ़ाएं तो ज्यादा शुभ होगा।

6. जलाएं नौ मुखी दीपक 

अगर आप अपने काम-धंधे को लेकर परेशान हैं और लगातार घाटा हो रहा है तो सफला एकादशी के दिन भगवान विष्णु के सामने नौमुखी दीपक जलाएं और विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। इससे तरक्की की राह आसान हो जाती है। दीपक में रुई की बाती की जगह कलावे का प्रयोग करें।

7. केले के पेड़ की जड़ में डालें ये चीज़ 

सफला एकादशी के दिन केले के पेड़ पर हल्दी का घोल डालें और उसकी पूजा करें। माना जाता है कि इस उपाय से विवाह में आ रही बाधाएं दूर हो जाती हैं। हर काम में सफलता मिलती है।

व्रत के दौरान रखें ये सावधानियां (Saphala Ekadashi Vrat Niyam)

भगवान विष्णु की पूजा करने पर व्यक्ति को अतुल्य सुख, आध्यात्मिक शांति और सभी प्रकार के भौतिक एवं सांसारिक सुखों की प्राप्ति होती है। भक्त उन्हें प्रसन्न करने के लिए व्रत, पूजा, भजन, कीर्तन, यज्ञ आदि साधनों का प्रयोग करते हैं। आप भी भगवान विष्णु की प्रसन्नचित से भक्ति कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करें।

यह भी पढ़ें

January Vrat Tyohar List 2024

Saphala Ekadashi Vrat Katha

Vishnu Mantra in Hindi

Vishnu Chalisa in Hindi

Exit mobile version