bhaktiaanand.com

Sawan Ka Pradosh Vrat Kab Hai: इस दिन है सावन का पहला प्रदोष व्रत, जानिए इसके फायदे और पूजा विधि

Sawan Mein Pradosh Vrat Kab Hai: हर महीने दो त्रयोदशी आती हैं जिस पर प्रदोष व्रत किए जाते हैं। इस साल सावन का महीना 22 जुलाई से शुरू हो चुका है। सावन 2024 में भी दो प्रदोष व्रत किए जायेंगे। इनमें से पहला प्रदोष व्रत गुरूवार के दिन और दूसरा प्रदोष व्रत शनिवार के दिन पड़ेगा।

शास्त्रों के मुताबिक अन्य महीनों में पड़ने वाले प्रदोष व्रत की अपेक्षा सावन में पड़ने वाले प्रदोष व्रत का फल ज़्यादा मिलता है। आज हम आपको सावन महीने में पड़ने वाले पहले प्रदोष व्रत की तिथि, महत्व, पूजा विधि, और उपाय के बारे में बताने जा रहे हैं।

सावन का प्रदोष व्रत कब है (Sawan Ka Pradosh Vrat Kab Hai)

सावन महीने का पहला प्रदोष व्रत 1 अगस्त, गुरुवार को किया जायेगा।

सावन प्रदोष व्रत शुभ मुहूर्त (Sawan Pradosh Vrat Shubh Muhurat)

सावन 2024 का पहला प्रदोष व्रत 1 अगस्त की दोपहर 03:28 मिनट से शुरू होकर 2 अगस्त की दोपहर 03:26 पर खत्म होगा। अगर आपने प्रदोष व्रत किया है तो आप 1 अगस्त को शाम 7:12 मिनट से रात 9:18 मिनट तक पूजा कर सकते हैं।

सावन प्रदोष व्रत का महत्व (Sawan Pradosh Vrat Ka Mahatva)

भगवन शिव को प्रसन्न करने के लिए सावन का महीना सर्वोत्तम माना जाता है। श्रावण मास में पड़ने वाले प्रदोष व्रत को भी बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार जो व्यक्ति पूरी श्रद्धा के साथ सावन महीने में पड़ने वाले प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव की उपासना करता है उसको रोग, दोष, और सभी समस्याओं से छुटकारा मिलता है। जो मनुष्य सावन में प्रदोष व्रत करके भगवान शिव की उपासना करता है उसे व्रत का दोगुना फल मिलता है।

इस महीने प्रदोष व्रत करने से शिव बहुत जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं और अपने भक्तों के सभी कष्टों को दूर कर देते हैं। कुंडली से चंद्र दोष को दूर करने के लिए भी प्रदोष व्रत को उत्तम माना जाता है। सावन प्रदोष के दिन चंद्रमा की पूजा करना बहुत लाभकारी माना जाता है। प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव के साथ चंद्रमा की भी पूजा करने से कुंडली में मौजूद चंद्रमा की स्थिति मज़बूत होती है।

सावन प्रदोष व्रत पूजा विधि (Sawan Pradosh Vrat Puja Vidhi)

सावन प्रदोष व्रत पूजा विधि

सावन प्रदोष के दिन रखें इस बातों का ध्यान

सावन प्रदोष व्रत के फायदे (Sawan Pradosh Vrat Ke Fayde)

सावन प्रदोष व्रत के उपाय (Sawan Pradosh Vrat Ke Upay)

शास्त्रों में सावन के महीने को भगवान शिव की पूजा के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण माना गया है। जो मनुष्य सावन महीने में पड़ने वाले प्रदोष व्रत को पूरी श्रद्धा और आस्थ के साथ करता है तो उसके जीवन में खुशियों का आगमन होता है। सावन प्रदोष व्रत करके भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने से वैवाहिक जीवन में चल रही परेशानियों से भी छुटकारा मिलता है।

ये भी पढ़ें:

Mahamrityunjay Mantra Lyrics in Hindi

16 Somvar Vrat Katha

Mahadev Quotes in Hindi

Exit mobile version