Vishwa Paryavaran Diwas in Hindi: हर साल पर्यावरण को सुरक्षित और संरक्षित रखने के लिए विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन किया जाता है। ज़्यादातर लोगों को पर्यावरण से जुड़े उन मुद्दों के बारे में जानकारी नहीं है जो भविष्य में लोगों के स्वास्थ्य के लिए बड़ा खतरा बन सकते हैं। लगातार बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए कुछ कड़े कदम उठाना बहुत आवश्यक है। अगर आप पर्यावरण को सुरक्षित रखना चाहते हैं तो सभी को पर्यावरण की देखभाल को अपना फर्ज समझना चाहिए। पर्यावरण दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों के मन में जागरुकता बढ़ाने के साथ पर्यावरण के खतरे से निपटने के लिए प्रेरित करना है। आज हम आपको विश्व पर्यावरण दिवस से जुड़ी कुछ विशेष बातों के विषय में जानकारी देने जा रहे हैं।
कब है विश्व पर्यावरण दिवस (Vishwa Paryavaran Diwas Kab Manaya Jata Hai)
विश्व पर्यावरण दिवस हर साल 5 जून को मनाया जाता है l पहली बार साल 1972 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन किया गया था।
विश्व पर्यावरण दिवस का महत्व (Vishwa Paryavaran Diwas Ka Mahatav)
लगातार बढ़ते प्रदूषण के मद्देनज़र विश्व पर्यावरण दिवस मनाना बहुत महत्वपूर्ण है। पर्यावरण दिवस मनाने से लोगों के मन में पर्यावरण के प्रति जागरुकता पैदा होती है। पृथ्वी पर प्रदूषण के बढ़ते स्तर को देखते हुए और इसे रोकने के लिए पर्यावरण दिवस मनाने की शुरुआत की गई। आने वाली पीढ़ी को प्रदूषण के खतरे से बचाने के लिए कड़े कदम उठाना बेहद आवश्यक है।
विश्व पर्यावरण दिवस क्यों मनाते हैं (Kyun Manate Hain Vishwa Paryavaran Diwas)
विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन लोगों के मन में पर्यावरण के प्रति जागरुकता बढ़ाने के लिए किया जाता है। यह कदम व्यक्तिगत, समुदाय और वैश्विक स्तर पर पर्यावरण सुरक्षित करने के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। नदी तालाबों जंगल पहाड़ों पशु पक्षियों मिट्टी इत्यादी की रक्षा करने और ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन के प्रति लोगों के मन में जागरुकता पैदा करने के लिए विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। पर्यावरण दिवस मनाने का मुख्य कारण लोगों को यह जानकारी देना है कि, आज की पीढ़ी के लिए आने वाली पीढ़ी की सुरक्षा के लिए पर्यावरण को सुरक्षित और संरक्षित करना कितना आवश्यक है।
क्या है विश्व पर्यावरण दिवस 2024 की थीम (Vishwa Paryavaran Diwas 2024 Theme in Hindi)

हर साल विश्व पर्यावरण दिवस को मनाने के लिए एक विशेष थीम रखी जाती है। थीम के अनुसार ही विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन किया जाता है। थीम रखने का उद्देश्य पर्यावरणीय समस्याओं के विभिन्न पहलुओं पर लोगों का ध्यान आकर्षित करना होता है। इस साल विश्व पर्यावरण दिवस की थीम भूमि पुनर्स्थापन, मरुस्थलीकरण और सूखे से निपटने की क्षमता रखी गई है।
विश्व पर्यावरण दिवस स्लोगन्स (Vishwa Paryavaran Diwas 2024 Slogans)
आज हम आपको 5 जून को मनाये जाने वाले विश्व पर्यावरण दिवस के मौके के लिए कुछ खास स्लोगन्स बताने जा रहे हैं। इन स्लोगन के जरिये आप पर्यावरण को बचाने का संकल्प लेने के साथ लोगों के मन में पर्यावरण के प्रति जागरूकता पैदा कर सकते हैं।
- जागरूक देश की एक ही पहचान, पर्यावरण को ना हो कोई नुकसान।
- आओ मिलकर कुछ काम करें, पर्यावरण को सुरक्षा प्रदान करें।
- प्रकृति का मत करो शोषण, इससे होता है हमारा पोषण।
- धरती और अंबर करें पुकार, पर्यावरण सुरक्षा करो अपार।
- अच्छे जीवन का एक आधार, प्रकृति के सम्मान से बेड़ा पार।
- नाचे मोर, कोयल गाएं, आओ पर्यावरण बचाएं।
- चलो करें हम वृक्षारोपण, पर्यावरण को हो संरक्षण।
- सुरक्षित और स्वच्छ पर्यावरण, यही हमारे जीवन का आवरण।
- जब सुरक्षित रहेगा पर्यावरण हमारा, तभी सुरक्षित रहेगा जीवन हमारा।
- लगाओ पेड़-पौधे और डालो पानी, पर्यावरण को दो प्यारी सी निशानी।
- ना ये धरा होगी, ना ये आसमान होगा, पर्यावरण के बिना कोई इंसान ना होगा।।
- पर्यावरण से नाता जोड़ो, बीमारियों से मुंह मोड़ो।
- ग्लोबल वार्मिंग से है खतरे में जान, पर्यावरण की रक्षा करना सबकी शान !
- धरती को अगर है बचाना तो, पर्यावरण रक्षा का लक्ष्य बनाना होगा !
- जब होगा इस धरती पर पर्यावरण का सम्मान, तभी होगा सुरक्षित सबकी जान !
- आओ ये हम-तुम संकल्प उठाएं, आज से पर्यावरण को नष्ट होने से बचाएं।
- पर्यावरण को स्वच्छ बनाना है, प्लास्टिक को बंद करवाना है ।
- पर्यावरण है हम सब की जान, इसलिए रखो इसका ध्यान।
- चलो इस धरती को रहने योग्य बनाएं, आओ विश्व पर्यावरण दिवस मनाएं।
- धरती को स्वर्ग बनाना है, धरती से प्लास्टिक हटाना है।
- तभी आएगी हरियाली, जब होगी पेड़ों की रखवाली।
- जीवन का एक ही सहारा, पर्यावरण हम सबको प्यारा।
- हाथ से हाथ मिलाओ प्लास्टिक हटाओ, पर्यावरण बचाओ।
- बंजर धरती की यही पुकार, पेड़ लगाकर करो श्रृंगार।
- पेड़ पौधे मत करो नष्ट, वरना सांस लेने में होगा कष्ट।
- पर्यावरण की करो रक्षा, पहले दो बच्चों को यह शिक्षा।
- जब रखेंगे पर्यावरण का ध्यान, कभी बनेगा हमारा देश महान।
- बोलेगी चिड़िया डाली-डाली, धरती पर लाओ हरियाली।
- दूषित नहीं करना है जल, वर्ना बरबाद हो जाएगा कल।
- आओ पर्यावरण बचाएं, अपना जीवन बेहतर बनाएं।