bhaktiaanand.com

Hanuman Jayanti ki Hardik Shubhkamnaye: 23 अप्रैल को मनाई जाएगी हनुमान जयंती! इन संदेशों से दें करीबियों को हनुमान जयंती की शुभकामनाएं

पौराणिक मान्यता के अनुसार, बजरंगबली भगवान शिव के रुद्रावतार हैं और उनका जन्म चैत्र पूर्णिमा के दिन हुआ था, इसलिए इस दिन उनका जन्मदिन मनाया जाता है। अंजनी पुत्र बजरंगबली हनुमान जी भगवान श्री राम के सबसे बड़े भक्त माने जाते हैं। हनुमान जी का जन्म धर्म की रक्षा और श्री राम की सहायता के लिए धरती पर हुआ था।

हनुमान जी को अमरता का वरदान भी प्राप्त है। इसलिए हनुमान जी के जन्मदिन को जयंती नहीं बल्कि जन्मोत्सव कहना उचित है। 

हनुमान जयंती चैत्र पूर्णिमा के दिन मनाई जाती है। हनुमान जी की कृपा पाने के लिए यह दिन विशेष है। इस दिन लोग भगवान राम के भक्त की पूजा करते हैं। इस वर्ष हनुमान जयंती 23 अप्रैल 2024, मंगलवार को होगी। इस दिन हनुमान जी को चोला चढ़ाने, बजरंग बाण का पाठ करने और हनुमान चालीसा का पाठ करने से विशेष फल मिलता है। अगर आप भी हनुमान भक्त हैं तो इस खास त्योहार के बारे में अपने दोस्तों और परिचितों को यहाँ दिए गए संदेशों के जरिए शुभकामनाएं भेज सकते हैं।

हनुमान जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं (Happy Hanuman Jayanti 2024)

हनुमान जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं

भीड़ पड़ी तेरे भक्तों पर बजरंगी,सुन लो अर्ज़ अब तो दाता मेरी

हे महावीर अब तो दर्शन दे दो,पूरी कर दो तुम कामना मेरी

हनुमान जयंती 2024 की शुभकामनाएं। 

———————————————————–

नासै रोग हरै सब पीरा,

जपत निरंतर हनुमत बीरा।

संकट तें हनुमान छुड़ावै,

मन क्रम वचन ध्यान जो लावै।

हनुमान जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं।

———————————————————–

जिनके तन में हैं श्री राम,जग में सबसे हैं वो बलवान

ऐसे प्यारे मेरे हनुमान,जय श्रीराम जय हनुमान।

हनुमान जयंती 2024 की शुभकामनाएं।

———————————————————–

हे संकटमोचन तेरी पूजा से हर बिगड़ा काम बन जाता है

दर पर तेरे आते ही भक्तों का अज्ञान दूर होता है

हनुमान जयंती 2024 की शुभकामनाएं।

———————————————————–

जन्म दिवस है आज राम के परम भक्त हनुमान का पवन पुत्र, महाबली हनुमान का

मिल कर करो गुणगान उस महावीर बलवान का

हनुमान जयंती 2024 की शुभकामनाएं।

प्रिय जनों को दें हनुमान जयंती की शुभकामनाएं (Hanuman Jayanti Wishes in Hindi)

दुनिया रचने वाले को भगवान कहते हैं,

और संकट हरने वाले को हनुमान कहते हैं।

हनुमान जयंती 2024 की शुभकामनाएं।

———————————————————–

आपन तेज सम्हारो आपै।

तीनों लोक हांक तें कांपै।।

भूत पिसाच निकट नहिं आवै।

महाबीर जब नाम सुनावै।।

हनुमान जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं।

———————————————————–

स्वर्ग में देवता भी उनका अभिनंदन करते हैं, 

जो हर पल हनुमान जी का वंदन करते हैं।

हनुमान जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं।  

———————————————————–

कण-कण में विष्णु बसें जन जन में श्रीराम, 

प्राणों में माँ जानकी मन में बसे हनुमान।

हनुमान जयंती 2024 की शुभकामनाएं

———————————————————–

बस नाम लेते रहो राम का, 

साथ मिलता रहेगा हनुमान का

हनुमान जयंती 2024 की शुभकामनाएं।

हैप्पी हनुमान जयंती 2024 (Hanuman Jayanti Quotes 2024)

अर्ज़ मेरी सुनो अंजनी के लाल,

काट दो मेरे घोर दुखों का जाल

तुम ही हो मारुती-नन्दन, 

तुम ही हो मेरे दुःख-भंजन

हनुमान जयंती 2024 की शुभकामनाएं।

———————————————————–

हे हनुमान! राम दुआरे तुम रखवारे,

होत न आज्ञा बिनु पैसारे।

सब सुख लहै तुम्हारी सरना,

तुम रक्षक काहू को डरना।

हनुमान जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं।

———————————————————–

करो कृपा मुझ पर है हनुमान,

जीवन-भर करूं मैं तुम्हे प्रणाम

जग में सब तेरे ही गुण गाते हैं,

हरदम चरणों में तेरे शीश नवाते हैं।

हनुमान जयंती 2024 की शुभकामनाएं

———————————————————–

फाड़ सीना,हृदय में राम दिखलाया

यूं ही नहीं बजरंगी,हनुमान कहलाया

हनुमान जयंती 2024 की शुभकामनाएं।

———————————————————–

जय हनुमान ज्ञान गुन सागर,

जय कपीस तिहूँ लोक उजागर,

राम दूर अतुलित बल धामा,

अंजनी पुत्र पवन सूत नामा।

हनुमान जयंती की हार्दिक शुभकामनायें 

हनुमान जयंती के शुभकामना सन्देश (Hanuman Jayanti Ki Shubhkamnaye)

प्रभु मुझ पर दया करना,

मैं तो आया हूं शरण तिहारी,

तेरी प्यारी सी मनभावन मूरत,

जब-जब देखूं मैं जाऊं बलिहारी।

हनुमान जयंती की हार्दिक शुभकामनायें 

———————————————————–

जिन पर है श्री राम का वरदान,

 गदाधारी है जिनकी शान,

 बजरंगबली है जिनकी पहचान, 

संकट मोचन है वो हनुमान। 

बोलो जय श्री राम जय श्री हनुमान!!

हनुमान जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं

———————————————————–

हनुमान तुम बिन राम है अधूरे,

करते हो तुम भक्तों के सपने पूरे,

मां अंजनी के तुम हो राजदुलारे,

राम-सीता को लगते हो प्यारे।

हनुमान जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं।

———————————————————–

चरण शरण में आए के,

धरुं तुम्हारा ध्यान,

संकटों से रक्षा करो 

हे महावीर हनुमान।

हैप्पी हनुमान जयंती 2024

हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर देशभर के सभी हनुमान मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। इस दिन भक्त मंदिरों और घरों में हनुमान चालीसा, बजरंग बाण और सुंदरकांड का पाठ करते हैं। कहा जाता है कि बजरंग बली का नाम लेने मात्र से ही दुख, पीड़ा, भूत-पिशाच आदि नकारात्मक शक्तियां भाग जाती हैं। हनुमान जी कलियुग के देवता हैं जो थोड़े से समर्पण से अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी कर देते हैं। ऐसे में इस खास मौके पर ज्यादातर लोग अपनी चिंताओं और समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए हनुमान जी की पूजा करते हैं। आप अपने प्रियजनों को हनुमान जयंती की शुभकामनाएं देने के लिए ये संदेश और शुभकामनाएं भेज सकते हैं।

यह भी पढ़ें

  1. Kaal Bhairav Chalisa
  2. Mahamrityunjay Mantra
  3. Somvar Vrat Katha
  4. Shiv ji ki Aarti Lyrics
Exit mobile version