bhaktiaanand.com

Pradosh Vrat January 2024: इस दिन रखें प्रदोष व्रत, शुभ मूहूर्त से लेकर व्रत के नियम-सावधानियों तक, जाने प्रदोष व्रत के बारे में सब कुछ

हर माह शुक्ल पक्ष और कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी के दिन प्रदोष व्रत रखा जाता है। ऐसा माना जाता है कि प्रदोष व्रत के दिन पूजा करने से जीवन में सुख और सौभाग्य आता है। साल का पहला प्रदोष व्रत 9 जनवरी, मंगलवार को रखा जाएगा साथ ही इस दिन मासिक शिवरात्री का योग भी रहेगा। ऐसे में व्रत करने वाले को भगवान शिव की पूजा करने से अनंत पुण्य की प्राप्ति होगी। यह व्रत मंगलवार के दिन पड़ेगा इसलिए इसे भौम प्रदोष के नाम से भी जाना जाता है। इस शुभ दिन पर भगवान शिव और देवी पार्वती की भक्ति उनके भक्तों को उनकी इच्छाओं का वरदान देते है। आज के लेख में हम आपको प्रदोष व्रत से जुड़ी बहुत  महत्त्वपूर्ण जानकारियाँ देने वाले हैं। आप जानेंगे की प्रदोष व्रत की तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है। साथ ही प्रदोष व्रत के कुछ खास उपाय, नियम और व्रत का लाभ के बारे में भी आप इस लेख में जानेंगे।

प्रदोष व्रत का शुभ मुहूर्त (Pradosh Vrat Date and Time)

प्रदोष व्रत त्रयोदशी को किया जाता है। इस बार त्रयोदशी तिथि 8 जनवरी 2024 को रात 11 बजकर 58 मिनट से 9 जनवरी 2024 को रात 10 बजकर 24 मिनट तक रहेगी। ऐसे में 9 जनवरी 2024 को प्रदोष व्रत रखा जाएगा। प्रदोष व्रत में पूजा का शुभ मुहूर्त  शाम 05 बजकर 41 मिनट से रात 08 बजकर 24 मिनट तक रहेगा।

प्रदोष व्रत का महत्त्व (Pradosh Vrat Importance in Hindi)

Pradosh Vrat importance in hindi

हिंदू धर्म ग्रंथों में प्रदोष व्रत का खास महत्व होता है। प्रदोष व्रत के पीछे एक कथा है। मान्यता है कि चंद्रदेव को क्षय रोग था जिसके कारण उन्हें मृत्यु के समान पीड़ा से गुजरना पड़ता था। भगवान शिव ने चंद्रदेव के दोष का निवारण करने के लिए त्रयोदशी के दिन पुनः जीवन दिया। तब से इस दिन को प्रदोष कहा जाने लगा। प्रत्येक महीने में जिस प्रकार दो एकादशी होती हैं उसी प्रकार 2 प्रदोष व्रत भी होते हैं। हर अलग-अलग दिन पढ़ने वाले प्रदोष की महिमा अलग-अलग होती है। सोमवार का प्रदोष सोम प्रदोष कहलाता है इसी प्रकार मंगल को आने वाला प्रदोष भौम प्रदोष कहलाता है। इसी प्रकार सबका लाभ महत्व और नाम अलग-अलग है।

यह दिन भगवान शिव को समर्पित है। 2024 का पहला प्रदोष व्रत 9 जनवरी 2024 को मनाया जाएगा। ऐसे में जो व्यक्ति लंबे समय से शादी को लेकर परेशान है और उसे मनचाहा वर या वधू नहीं मिल रहा है तो वह तुरंत प्रदोष देख सकता है। ऐसा माना जाता है कि प्रदोष व्रत करने और कुछ उपाय करने से विवाह का सुख मिलता है और भगवान शिव वर-वधू को आशीर्वाद देते हैं।

प्रदोष व्रत पर ज़रूर करें ये उपाय (Pradosh Vrat Upay)

इन नियमों का अवश्य करें पालन (Pradosh Vrat Niyam in Hindi)

प्रदोष व्रत के लाभ (Pradosh Vrat Benefits in Hindi)

हर माह कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी के दिन प्रदोष व्रत रखने की परंपरा है। इस दिन भगवान शिव की पूजा की जाती है। भगवान शिव अपने भक्तों पर बहुत जल्दी प्रसन्न होते हैं। यदि आप प्रदोष व्रत करेंगे तो जीवन की सभी चिंताएं दूर हो जाएंगी। भौम प्रदोष के दिन व्रत और पूजा करने से व्यक्ति जल्दी ही कर्ज से मुक्त हो जाता है।

यह भी पढ़ें

जनवरी व्रत त्योहार सूची 

Mahamrityunjay Mantra (महामृत्युंजय मंत्र)

Exit mobile version