Importance of Navratri Fasting: जानिए नवरात्रि व्रत के फ़ायदे

नवरात्रि के दौरान नौ दिनों तक व्रत रखने की परंपरा है। कुछ लोग केवल प्रतिपदा, अष्टमी और नवमी  का ही व्रत रखते हैं। जानिए नवरात्रि व्रत का महत्त्व।

नवरात्रि व्रत का महत्त्व

व्रत करने से शारीरिक और मानसिक लाभ होता है। मान्यताओं के अनुसार, 9 दिनों तक लगातार उपवास करके हम अपने मन, शरीर और आत्मा को शुद्ध कर सकते हैं।

मनोकामनाएं होंगी पुर्ण

धर्म ग्रंथों के अनुसार इन दिनों व्रत करने से देवी मां प्रसन्न होती हैं और सभी मनोकामनाएं पूरी करती हैं।

स्वास्थय बनाए रखे

चैत्र नवरात्रि के दौरान मौसम अर्थात जलवायु में परिवर्तन होता है। इससे कई विषाणु पैदा होते हैं। व्रत हमारे शरीर को इन विषाणुओं से लड़ने के लिए तैयार करने का काम करता है।

पाचन तंत्र के लिए लाभदायक

नवरात्रि के नौ दिनों के दौरान, लोग उपवास करते हैं और सात्विक भोजन करते हैं। इसे शरीर आसानी से पचा लेता है। यह पाचन तंत्र को आराम देता है और उसे विषमुक्त करता है।

शरीर को करे डिटॉक्सिफाई

नवरात्रि के दौरान व्रत रखने का वैज्ञानिक कारण शरीर को डिटॉक्सिफाई करना है। उपवास आंतों को साफ और मजबूत करने में भी मदद करता है।