Gujiya Recipe in Hindi: जानिए 6 अलग-अलग तरह की गुजिया रेसिपीज़

गुजिया  बच्चों से लेकर बड़ों तक के सभी लोगों को खुश करने का एक अच्छा तरीका है, और इसे विशेष अवसरों जैसे कि होली, दीवाली, और रक्षाबंधन पर बनाया जाता है। आइये इस होली कुछ अलग-अलग तरह की गुजिया ट्राई करते हैं।

चॉकलेट गुजिया

आम मेवे और खोये की गुजिया तो सभी बनाते हैं। अगर आप कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं तो चॉकलेट गुजिया बनाइये। इसमें चॉकलेट क्रीम, चौकोचिप्स, या अन्य चॉकलेटी सामग्री शामिल करें और चॉकलेट सिरप में डीप करें।

पान गुजिया

पान गुजिया एक रोमांचक कॉम्बिनेशन है जो पान के पारंपरिक स्वाद को गुजिया के मिठास से मिलाता है। अगर आप पान खाना पसंद करते हैं तो इस बार होली पर आप भी इसे बना सकते हैं।

खोया पिस्ता गुजिया

खोया पिस्ता गुजिया भारतीयों की पसंदीदा मिठाई है जो अपने अनोखे स्वाद और मिठास के लिए जानी जाती है। इसमें खोया, पिस्ता, मेवे और चाशनी होती है। पारंपरिक तौर पर यही गुजिया होली पर सर्वाधिक बनाई जाती है।

नारियल गुजिया

रियल गुजिया के अंदर नारियल और मेवों का भरपूर स्वाद होता है जो सेहत को और भी अधिक बढ़ाता है। इसका सेवन स्वास्थ लाभों के साथ स्वाद का भी आनंद देता है और इसे 1-2 हफ़्तों के लिए स्टोर भी किया जा सकता है।

सूजी फिलिंग गुजिया

सूजी फिलिंग गुजिया एक लाजवाब विकल्प है जो आसानी से बनाई जा सकती है। इसमें भुनी हुई सूजी, मावा और चीनी की स्टफिंगहोती है, जो गुजिया को स्वादिष्ट और क्रिस्पी बनाती है। इसे कई दिनों तक स्टोर भी कर सकते हैं।