Site icon bhaktiaanand.com

Baglamukhi Mata Mantra: सभी प्रकार के रोगों से छुटकारा पाने के लिए करें माँ बगलामुखी के मंत्रों का जाप

Baglamukhi Mata Mantra

Baglamukhi Mata Mantra in Hindi: बगलामुखी एक हिंदू देवी है। शास्त्रों में माँ बगलामुखी की पूजा को बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। विशेष रूप से बगलामुखी माँ की पूजा तांत्रिक विद्या प्राप्त करने के लिए की जाती है। जिस प्रकार माँ बगलामुखी के मंदिर को रहस्यमयी माना जाता है वैसे ही माँ बगलामुखी के मंत्र भी अनेकों रहस्यों से भरपूर हैं।

आज हम आपको माँ बगलामुखी के मंत्र लिरिक्स, उनके अर्थ, महत्व, और उनके फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं।

माँ बगलामुखी मंत्र का महत्व (Baglamukhi Mata Mantra Ka Mahatva)

मान्यताओं के अनुसार माँ बगलामुखी के मंत्रों का जाप करने से मनुष्य के सभी पाप नष्ट हो जाते हैं। बगलामुखी माता के मंत्रों का जाप करने से संताप और मृत्यु जैसे घातक योग भी दूर होने के साथ मनुष्य को अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। बगलामुखी माँ को बगला भी कहा जाता है। माँ बगलामुखी दस महाविद्याओं में से एक के रूप में विराजमान है। जो भक्त पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ माँ बगलामुखी की पूजा और मंत्रों का जाप करते हैं, उन्हें भ्रम और गलतफहमी से छुटकारा मिलता है। माँ बगलामुखी की पूजा और मंत्रों का जाप करने से भक्तों की सभी समस्याएं दूर हो जाती हैं। माँ बगलामुखी असीमित क्षमताओं की मालकिन है इसलिए उन्हें सद्गुणों की संरक्षक और सभी बुराईयों का नाश करने वाली देवी माना जाता है।

1. माँ बगुलामुखी मंत्र लिरिक्स (Maa Baglamukhi Mantra Lyrics)

क्क ऐं ऐ क्क ह्रीं बगलामुखी ईशानाय भूतादिपतये, वृषभ वाहनाय कर्पूर वर्णनाय त्रिशूल हस्ताय सपरिवाराय, एहि एहि मम्। विघ्नान् विभंज्जय विभंज्जय, क्क मम पत्नी अस्य अकाल मृत्यु मुखं मृत्यु स्तम्भय स्तम्भ्य, क्क हृीं मम पत्नी अस्य आकाल मृत्यु मुखं भेदय भेदय, क्क वश्यम् कुरू कुरू, क्क हृीं बगलामुखि हुम फट् स्वाहा।

अर्थ: इस मंत्र का अर्थ है, हे वृषभ पर सवार माँ बगलामुखी आप हमें अच्छा स्वास्थ्य प्रदान करें। हाथ में त्रिशूल धारण किये हुए माँ बगलामुखी हमारे परिवार पर अपनी कृपादृष्टि  बनाए रखें। मेरी पत्नी को हमेशा अकाल मृत्यु के मुख से बचा कर मेरे पास सुरक्षित भेज दें। अगर पत्नी इस मंत्र का जाप कर रही हैं, तो पत्नी की जगह पति शब्द का उपयोग करना चाहिए।

माँ बगलामुखी के मंत्र जाप के लाभ

2. माँ बगलामुखी मंत्र

ॐ ह्लीं बगलामुखि सर्वदुष्टानां वाचं मुखं पदं स्तम्भय।

जिह्वां कीलय बुद्धिं विनाशय ह्रीं ॐ स्वाहा॥

अर्थ: हे माँ बगलामुखी, सभी नकारात्मक लोगों को अपने पाँव पसारने से रोक दें, उनकी जुबान से कोई भी गलत शब्द ना निकले, इसलिए उनकी जिह्वा पर लगाम लगा दो। हे माँ बगुलामुखी बुरे कर्म करने वाले लोगों के मस्तिष्क का दम घोंट दो।

माँ बगलामुखी मंत्र जाप के फायदे

3. माँ बगलामुखी गायत्री मंत्र

बगलामुखी गायत्री मंत्र एक बहुत ही शक्तिशाली और पवित्र मंत्र माना जाता है। देवी बगलामुखी का गायत्री मंत्र  महिलाओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं के लिए बगुलामुखी गायत्री मंत्र बहुत लाभकारी होता है। इसके साथ ही बगलामुखी गायत्री मंत्र का जाप करने से दूसरों को आकर्षित करने की क्षमता और प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त करने का साहस भी प्राप्त होता है। बगुलामुखी गायत्री मंत्र का जाप करने से बुरी शक्तियों से बचाव होता हैं। इस मंत्र को नियमित रूप से दिन में कम से कम तीन बार जाप करना चाहिए।

ॐ बगलामुख्ये च विद्महे स्तम्भिन्यै च धीमहि तन्नो बगला प्रचोदयात्।

अर्थ: माँ बगलामुखी में सभी शत्रुओं का नाश करने की ताकत है। मैं माँ बगलामुखी से हाथ जोड़ कर प्रार्थना करता हूँ की माँ मुझे स्पष्ट दृष्टि प्रदान करें।

बगुलामुखी गायत्री मंत्र के फायदे

बगुलामुखी माता मंत्र जाप विधि (Baglamukhi Mata Mantra Jaap Vidhi)

 

Exit mobile version