bhaktiaanand.com

Trust Quotes in Hindi: रिश्तों में विश्वास को परिभाषित करते हैं ये ट्रस्ट कोट्स

Trust Quotes Hindi: हर रिश्ते में विश्वास का होना बेहद आवश्यक होता है। आपने अक्सर सुना होगा, कि विश्वास के बिना कभी कोई रिश्ता नहीं चलता है। विश्वास ही एक ऐसी चीज़ है जो रिश्तों की मर्यादा के बारे में बताता है। विश्वास से ही कोई भी व्यक्ति प्रेम करना, सपने देखना, और चुनौतियों का सामना करना सीखता है।

कई बार लोगों के जीवन में ऐसा समय आता है जब उनका विश्वास डगमगाने लगता है। पर ऐसे समय में बिना हिम्मत हारे विश्वास के साथ आगे बढ़ें तो सभी मुश्किलें आसान हो जाती हैं। आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से आपके लिए कुछ हिंदी के ट्रस्ट कोट्स लेकर आये हैं।

ट्रस्ट कोट्स इन हिंदी (Trust Quotes in Hindi)

Trust Quotes in Hindi

विश्वास जीतना बड़ी बात नहीं,

विश्वास बनाए रखना बड़ी बात है…

 

विश्वास कच्चे धागे की तरह होता है,

जो टूट जाता है तो कभी जुड़ता नहीं,

जुड़ता भी है तो उसमें गांठ पड़ जाती है…

 

अपने आप पर किया गया विश्वास,

दूसरों से धोखा खाने से बचाता है…

 

जब विश्वास टूट जाता है,

तो फिर हर रिश्ता टूट जाता है…

 

विश्वास रबर की तरह है,

जो हर गलती पर छोटा 

और कम होता जाता है…

 

अटूट विश्वास ही सफलता की नीव है।

 

आपकी सोच से ही विश्वास का जन्म होता है,

और आपकी सोच से ही विश्वास खत्म होता है…

 

हर व्यक्ति आप पर विश्वास करे यह ज़रूरी नहीं,

लेकिन आप किस पर विश्वास करते हैं यह ज़रूरी है…

 

विश्वास और स्वार्थ दोनों साथ-साथ चलते हैं,

इनमें भेद करना आपको स्वयं सीखना होगा…

 

आपको उन लोगों पर विश्वास ज़रूर करना चाहिए,

जिनको अपने आप पर विश्वास हो…

 

विश्वास कोहरे की तरह होता है,

जो थोड़ी सी हवा चलने पर टूट सकता है…

 

जब आपकी इच्छा की पूर्ति नहीं हो पाती,

तो आपका विश्वास टूट जाता है…

 

विश्वास समंदर की तरह है,

यह कितना गहरा होगा,

यह आपकी सोच और ईमानदारी पर निर्भर करता है…

 

विश्वास खरीदा नहीं जा सकता,

यह तो आपके कर्मों पर निर्भर करता है…

 

जिसको स्वयं पर विश्वास होता है,

वह कुछ भी कर सकता है।

ट्रस्ट कोट्स (Trust Quotes Hindi)

विश्वास करना हो तो हमेशा अपने आप पर करें,

क्योंकि स्वयं पर किया गया विश्वास कभी टूटता नहीं।

 

विश्वास पर ही हर रिश्ता कायम है,

चाहे वह प्यार का हो,

चाहे व्यापार का हो… 

 

विश्वास खुद पर रखो तो ताकत बन जाता है,

दूसरे पर रखो तो कमज़ोरी…

 

पैसे से आप सब कुछ खरीद सकते हैं,

लेकिन विश्वास और ईमानदारी नहीं…

 

जिंदगी में रिश्ते बहुत बनते हैं,

लेकिन विश्वास के रिश्ते कम ही बनते हैं।

 

यकीन करना सीखो,

शक तो पूरी दुनिया करती है…

 

जब जिंदगी में मुश्किलें बढ़ जाती हैं,

तो ईश्वर पर किया गया विश्वास ही काम आता है… 

 

विश्वास एक छोटा शब्द है,

बोलो तो एक सेकेंड लगता है,

सोचो तो एक मिनट लगता है,

समझो तो एक दिन लग जाता है,

पर साबित करने में पूरी ज़िन्दगी लग जाती है…

 

ईश्वर कहता है मैं तेरे सामने नहीं आस-पास हूं,

बंद कर पलकों को प्यार से,

दिल से याद कर,

मैं कोई और नहीं तेरा विश्वास हूंँ…

 

किसी पर यकीन ना हो कोई बात नहीं,

लेकिन कमज़ोर विश्वास किसी पर ना हो…

 

विश्वास उदय का कारण बनता है,

और अंधविश्वास पतन का…

 

आत्मविश्वास हो तो आप शिखर पर जा सकते हैं,

ना हो तो आप एक पत्थर तक नहीं चढ़ सकते… 

 

यकीन बहते हुए पानी की तरह है,

एक बार बह जाने के बाद फिर से नहीं आता…

रिलेशनशिप ट्रस्ट कोट्स (Relationship Trust Quotes in Hindi)

प्रेम में जब तक विश्वास न हो, 

तब तक रिश्ता मधुर नहीं बन सकता…

 

विश्वास एक ऐसा बंधन है, 

जिसे कभी नहीं तोड़ना चाहिए…

 

यदि विश्वास नाम का खज़ाना कहीं खो जाए, 

तो प्रेम भी घृणा में बदलने लगता है।

 

प्रेम एक ऐसा सागर है,

जिसमें विश्वास की नाव,

तूफानों को भी मज़बूती से सहन कर सकती है…

 

आत्मा एक ऐसा आज़ाद पंछी है, 

जिसका एक पंख विश्वास,

और दूसरा पंख प्रेम होता है।

इन दोनों पंखों के सहारे ही, 

आत्मा ऊँची उड़ान भरती है।

 

प्रेम उस खूबसूरत फूल के समान होता है, 

जो विश्वास नाम के खाद-पानी के बिना मुरझा सकता है।

 

प्रेम में विश्वास ज़रूरी है, 

एक-दूसरे पर भरोसा करें

और एक-दूसरे का समर्थन करें…

 

विश्वास आपको आशावादी बनाता है, 

आशावादी व्यक्ति ही समाज में परिवर्तन लाता है।

 

संघर्ष के दौर में विश्वास का हाथ थाम कर ही, 

सफर में मिली चुनौतियों से निपटा जा सकता है।

 

पीड़ाओं में पलकर भी हँसना न भूलें, 

विश्वास रखें आपका देखा हर सपना आप ही पूरा करेंगे।

 

कल्पना से परे विश्वास एक वास्तविक भाव है, 

जो मानव को प्रेमसेतु से जोड़ने का कार्य करता है।

 

जीवन को विश्वास की पवित्र भावना के बिना

परिभाषित नहीं किया जा सकता।

विश्वास के साथ आगे बढ़ते रहें,

और अपने प्रयास में कोई भी कसर न छोड़ें।

 

विश्वास बसंत की उन बहारों के समान है, 

जो जीवन की कलियों पर नई खुशियों का शृंगार करती हैं…

ट्रस्ट कोट्स हिंदी (Quotes on Trust in Hindi)

रिश्तों में विश्वास का होना इतना ही ज़रूरी है,

जितना जीने के लिए खाना और पीना…

 

एक धोखेबाज़ व्यक्ति कभी भी

भरोसे का पात्र नहीं हो सकता…

 

विश्वास के साथ चला मुसाफिर, 

हमेशा अपने लक्ष्य को प्राप्त करता है।

 

जीवन मे रिश्ते आयने की तरह साफ रखो,

जो कुछ हो सामने रखो।

 

विश्वास की परिभाषा वही बता सकता, 

जिसने इसको करीब से महसूस किया हो। 

 

सहजता और विनम्रता के साथ-साथ, 

विश्वास भी आपके व्यक्तित्व का निर्माण करता है।

 

भरोसा करना अच्छी बात है

लेकिन अपने से पहले दूसरों पर नहीं करना।

 

सही कर्म करो, सत्य बोलो,

लोग आप पर विश्वास नहीं तो अविश्वास भी नहीं करेंगे।

 

प्यार और विश्वास कभी मत खोना,

क्योंकि प्यार हर किसी से नहीं होता

और विश्वास हर किसी पर नहीं होता।

 

विश्वास एक ऐसी चीज़ है जो हर रिश्ते के बीच होना बहुत ज़रूरी है। क्योंकि विश्वास से ही रिश्ते में मज़बूती आती है। विश्वास के बिना कोई भी व्यक्ति जीवन में आगे नहीं बढ़ सकता है। उम्मीद है यहाँ दिए गए ट्रस्ट कोट्स आपके काम आए होंगे।

Exit mobile version