bhaktiaanand.com

Krishna Quotes in Hindi: श्री कृष्णा के ये प्रेरक उद्धरण लाएंगे आपकी ज़िंदगी में सकारात्मक बदलाव

Krishna Quotes on Life: हिंदू धर्म में भगवान कृष्ण का स्थान अद्वितीय है। श्री कृष्णा बचपन में जितने शरारती और नटखट थे, बड़े होने पर उतने ही महाज्ञानी हुए। महाभारत में भी श्री कृष्णा ने बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभायी थी। श्री कृष्णा ने ही महाभारत के समय अर्जुन को भगवद गीता का ज्ञान दिया था।

आज हम आपके लिए भगवान कृष्ण के कुछ प्रेरणादायक और सुखदायक उद्धरण लेकर आये हैं, जिन्हें अपनाकर आप अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं।

कृष्णा कोट्स इन हिंदी (Krishna Quotes in Hindi)

Lord Krishna Quotes in Hindi

गीता में लिखा है,

जब इंसान की ज़रूरत बदल जाती है,

तब इंसान के बात करने का तरीका बदल जाता है… 


कोई कुछ भी बोले,

स्वयं को शांत रखो, 

क्योंकि धुप कितनी भी तेज़ हो,

समुद्र सूखा नहीं करते।


अनुमान मन की कल्पना है,

और अनुभव जिंदगी का सबक है ।

सच्ची खुशी तभी होती है,

जब आपकी सोच, कथन, और कर्म में समानता हो।


आत्मा को न तो किसी हथियार से काटा जा सकता है, 

न ही उसे आग से जलाया जा सकता है, 

न ही पानी से गीला किया जा सकता है, 

न ही हवा से सुखाया जा सकता है… 


ठंड या गर्मी, खुशी या दर्द का अनुभव करें। 

ये अनुभव क्षणभंगुर हैं,

वे आते हैं और चले जाते हैं।

उन्हें धैर्यपूर्वक सहन करें…


यदि आप जो चाहते हैं उसके लिए नहीं लड़ते, 

तो जो आपने खोया है उसके लिए मत रोइए।

खुशी एक मानसिक स्थिति है, 

जिसका बाहरी दुनिया से कोई लेना-देना नहीं है…


अपना अनिवार्य कर्तव्य निभाओ, 

क्योंकि कर्म करना अकर्मण्यता से बेहतर है… 


जो लोग केवल कर्म के फल की इच्छा से प्रेरित होते हैं, 

वे दुखी होते हैं,

क्योंकि वे अपने कर्मों के परिणाम के बारे में

निरंतर चिंतित रहते हैं… 


एक व्यक्ति अपने मन के प्रयासों से ऊपर उठ सकता है; 

वह अपने मन से ही खुद को गिरा भी सकता है। 

क्योंकि मन ही स्वयं का मित्र और शत्रु है।


वह बुद्धिमान व्यक्ति है

जो कुछ नहीं चाहता, 

कुछ भी अपेक्षा नहीं करता, 

और इसलिए, कभी असफल नहीं होता।


मनुष्य अपने विश्वास से बनता है। 

जैसा वह विश्वास करता है, वैसा ही वह बनता है।

कृष्णा कोट्स हिंदी (Lord Krishna Quotes in Hindi)

विनम्रता की खुशबू, 

विपरीत परिस्थितियों में भी, 

दूर-दूर तक फैलती है… 


भरोसा रख भगवान पर,

वो यहाँ तक लाया है,

तो आगे भी लेकर जायेगा।


किससे कब और कितना बोलना है

अगर तुमने यह समझ लिया,

तो तुम अपनी जिंदगी के सार्थक बन चुके हो..


जीवन में कभी निराश नहीं होना चाहिए,

क्योंकि कमज़ोर आपका वक़्त होता है, आप नहीं..


सहना चाहिए, मौके पर कहना भी चाहिए,

और शांति के साथ रहना भी चाहिए…


जो कुछ भी हुआ, अच्छे के लिए हुआ। 

जो कुछ भी हो रहा है, अच्छे के लिए हो रहा है।

जो कुछ भी होगा, अच्छे के लिए ही होगा।


परिवर्तन ब्रह्मांड का नियम है।

आप एक पल में करोड़पति या, 

कंगाल बन सकते हैं… 


प्रेम केवल रोमांटिक रिश्तों तक ही सीमित नहीं है,

इसमें सभी जीवित प्राणियों

और हमारे आस-पास की दुनिया के प्रति प्रेम शामिल है… 


जिसके पास कोई आसक्ति नहीं है, 

वह वास्तव में दूसरों से प्रेम कर सकता है,

क्योंकि उसका जीवन शुद्ध और दिव्य है।


मैं किसी के भाग्य का निर्माण नहीं करता, 

और ना ही किसी के कर्मों के फल देता हूँ…


हम वही देखते हैं जो हम हैं, 

और हम वही हैं जो हम देखते हैं।


अहंकार वह छाया है जो, 

आत्मा की रोशनी को अँधा कर देती है। 

भीतर की चमक को पहचानो, 

और वह छाया भाग जाएगी।


जो एक क्षण में बदल जाए,

एक क्षण में भंग हो जाए,

वह प्रेम नहीं लोभ होता है…

श्री कृष्णा कोट्स (Shree Krishna Quotes in Hindi)

व्यक्ति या जीव का कर्म ही, 

उसके भाग्य का निर्माण करता है… 


समय से सबकुछ मिलता है,

समय से पूर्व पाने की चाहत,

दुःख का कारण बनती है… 


जैसे तेल समाप्त हो जाने पर दीपक बुझ जाता है,

उसी प्रकार कर्म के क्षीण हो जाने पर भाग्य भी नष्ट हो जाता है।


इंसान का पतन उस समय,

शुरू हो जाता है,

जब वो अपनों को गिराने की सलाह,

औरों से लेने लगता है।


जीवन के कठिन समय में गिरने से हमारी,

स्थिति पता चलती है। 

समय पर हाथ थामने वाले कितने हैं,

ये बात भी पता चलती है।


मनुष्य का जीवन केवल उसके कर्मों पर चलता है,

जैसा कर्म होता है, वैसा उसका जीवन होता है…


जैसे एक दर्पण बिना निर्णय के सत्य को प्रतिबिंबित करता है, 

वैसे ही दुनिया को देखें, 

और अपने कार्यों को अपने,

आंतरिक ज्ञान का प्रतिबिंब बनने दें।


हर कीमती चीज़ को उठाने के लिए,

झुकना पड़ता है। 

माँ और पिता का आशीर्वाद भी,

इनमें से एक है… 


दुनिया को बदलने का नहीं, 

बल्कि खुद को बदलने का प्रयास करें। 

क्योंकि उस परिवर्तन में,

आपके आस-पास की दुनिया भी बदल जाएगी… 


अच्छी किस्मत के लोग थोड़ा भी बुरा होने पर,

भगवान को कोसते हैं। 

और बुरी किस्मत के लोग थोड़ा भी अच्छा होने पर,

भगवान का स्मरण और धन्यवाद करते हैं।


कर्म का फल व्यक्ति को उसी तरह ढूंढ लेता है, 

जैसे कोई बछड़ा सैकड़ों गायों के बीच अपनी मां को ढूंढ लेता है…

कृष्णा कोट्स ऑन लाइफ (Positive Krishna Quotes on Life in Hindi)

अगर कोई आपकी कीमत ना समझे

तो निराश मत होना,

क्योंकि कबाड़ के व्यापारी को

हीरे की कदर नहीं होती… 


जैसे कमल कीचड़ में से पवित्रता से खिलता है, 

वैसे ही अपनी आत्मा को जीवन के कीचड़ में खिलने दो।


आत्मा पुराने शरीर को वैसे ही छोड़ देती है, 

जैसे मनुष्य पुराने कपड़ों को उतार कर, 

नए कपड़े धारण कर लेता है… 


मौन सबसे अच्छा उत्तर है,

किसी ऐसे व्यक्ति के लिए

जो आपके शब्दों को महत्व नहीं देता… 


मनुष्य जन्म लेता है तो उसके पास सांसे तो होती हैं,

पर कोई नाम नहीं होता।

जब मृत्यु होती है,

तो उसके पास नाम तो होता है पर सांसे नहीं होती।

इसी सांस और नाम के बीच की यात्रा को जीवन कहते हैं।

न किसी के अभाव में जियो न किसी के प्रभाव में जियो।

यह जिंदगी है आपकी अपने स्वभाव में जियो…


जो अपने लक्ष्य के प्रति समर्थ है,

वह सफलता की ऊँचाइयों को छू सकता है..


परमात्मा ने आपको सबसे अलग बनाया है,

इसलिए दूसरों के जैसे बनकर,

अपनी वास्तविकता को,

नष्ट मत करो… 


भगवान श्री कृष्ण जी कहते है कि,

हमें किसी से भी अँधा प्यार नहीं करना चाहिए। 

हमारा किसी के प्रति अँधा प्यार, 

हमें कभी भी आगे बढ़ने नहीं देता।


हज़ारों मील की यात्रा एक कदम से शुरू होती है,

आत्मा की यात्रा एक इरादे से शुरू होती है।


कर्मा कहता है, 

तुम मुझपर भरोसा करो, 

मैं लौटकर ज़रूर आऊंगा

और आपके जीवन में एक ऐसा समय लाऊंगा,

जब कुछ लोग पछतायेंगे,

कि उन्होंने आपके साथ धोखा और गलत क्यों किया।


किसी के साथ दुख बांट पाना भी

एक तरह का सुख है…


विश्वास ही आपका ईश्वर है,

अगर आपको विश्वास है कि ईश्वर है,

तो वह आपको हर जगह महसूस होंगे।

अगर विश्वास ही नहीं, 

तो वह आपके सामने होंगे तो भी,

आप उन्हें पहचान नहीं पाएंगे।


आत्म-खोज की यात्रा सर्वोत्तम तीर्थयात्रा है। 

अपने हृदय में स्थित ब्रह्मांड को समझने के लिए भीतर यात्रा करें।


Exit mobile version