bhaktiaanand.com

Masik Durgashtami: माँ दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए करें मासिक दुर्गाष्टमी का व्रत

Masik Durgashtami Vrat: शास्त्रों के मुताबिक, हर महीने की हर तारीख को खास रूप से किसी न किसी देवी-देवताओं की पूजा की जाती है। हिन्दू पंचांग के मुताबिक, हर महीने की शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मासिक दुर्गाष्टमी का उपवास किया जाता है। मासिक दुर्गाष्टमी का दिन मां दुर्गा को समर्पित होता है। इस दिन भक्त पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ माँ दुर्गा का व्रत करते है। देवी दुर्गा को शक्ति का प्रमुख रूप माना जाता हैं। मासिक दुर्गाष्टमी के दिन माँ दुर्गा की उपासना करने से जीवन में सुख और समृद्धि का आगमन होता है। मान्यताओं के अनुसार जो मनुष्य सच्चे दिल से माँ दुर्गा की पूजा करता हैं उनके ऊपर माँ दुर्गा की कृपादृष्टि बनी रहती है। आज हम आपको मासिक दुर्गाष्टमी के दिन मां दुर्गा की पूजा विधि, महत्व और माता को प्रसन्न करने के उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं।

कब है मासिक दुर्गाष्टमी (Kab Hai Masik Durgashtami)

वैदिक पंचांग के मुताबिक, इस बार शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन मनाई जाने वाली दुर्गाष्टमी 14 जुलाई को मनाई जाएगी। 

मासिक दुर्गाष्टमी शुभ मुहूर्त (Masik Durgashtami Shubh Muhurt)

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, अष्टमी तिथि की 13 जुलाई की दोपहर 03:06 मिनट पर शुरु होकर अगले दिन 14 जुलाई 2024 को शाम 05: 26 मिनट पर समाप्त होगी। ऐसे में भक्त 14 जुलाई 2024 को मासिक दुर्गाष्टमी का व्रत रख सकते हैं। 14 जुलाई को दोपहर 02:45 से लेकर 03:40 मिनट तक विजय मुहूर्त है। विजय मुहूर्त के दौरान आप मां दुर्गा की पूजा कर सकते हैं।

मासिक दुर्गाष्टमी का महत्व (Masik Durgashtami Ka Mahatva)

ज्योतिषशास्त्र में मासिक दुर्गाष्टमी को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। मासिक दुर्गाष्टमी के दिन मां दुर्गा की पूजा-व्रत करने का नियम है। शास्त्रों में बताया गया है कि, भगवान ब्रह्मा, विष्णु और महेश ने मिलकर माँ दुर्गा की रचना की थी। माँ दुर्गा को शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन अपने अंदर शक्ति का आभास हुआ था।

मासिक दुर्गाष्टमी के दिन भक्त माँ दुर्गा की पूजा करते हैं। मासिक दुर्गाष्टमी का व्रत करने से दिव्य सुरक्षा, समृद्धि, सफलता, खुशी और शांति का आशीर्वाद प्राप्त होता है। मासिक दुर्गा अष्टमी के दिन माँ दुर्गा की आराधना करने से माँ बहुत जल्दी प्रसन्न हो जाती हैं और माँ दुर्गा के आशीर्वाद से भक्तों को हर कार्य में सफलता मिलती है।

 मासिक दुर्गाष्टमी पूजा विधि (Masik Durgashtami Puja Vidhi)

मासिक दुर्गाष्टमी में किन वस्तुओं का भोग लगाना चाहिए (Masik Durgashtami Me Kin Cheezon Ka Bhog Lagana Chahiye)

मासिक दुर्गाष्टमी पर करें इन मन्त्रों का जाप

मासिक दुर्गाष्टमी

मासिक दुर्गाष्टमी के दिन इन मन्त्रों का जाप करने से माँ दुर्गा प्रसन्न हो जाएँगी।

माँ काली मंत्र

ॐ जयन्ती मंगला काली भद्रकाली कपालिनी।

 दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोऽस्तुते।।

शास्त्रों में इस मंत्र को बहुत ही प्रभावशाली माना गया है। मान्यताओं के अनुसार पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ माँ काली के इस मंत्र का जाप करने से माँ दुर्गा उसकी पुकार अवश्य सुनती हैं। नियमित रूप से 108 बार इस मंत्र का जाप करने से माँ दुर्गा प्रसन्न हो जाती हैं और आपकी सभी मनोकामनाओं को पूरा करती हैं।


दुर्गा मंत्र 

या देवी सर्वभूतेषु शक्तिरूपेण संस्थिता,

नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।

इस मंत्र का जाप करने से मनुष्य के जीवन से सभी प्रकार के भय और बाधा दूर हो जाते हैं। इस मंत्र के जाप से समस्त सुखों की प्राप्ति होती है। इस मन्त्र का जाप करने से आपके सारे कष्ट दूर हो जायेंगे और मानसिक शांति प्राप्त होगी।

माता दुर्गा को प्रसन्न करने के उपाय (Maa Durga Ko Prasann Karne Ke Upay)

Exit mobile version