bhaktiaanand.com

Mahavir Jayanti Wishes in Hindi: महावीर जयंती के दिन दोस्तों और परिवार को इन संदेशों से दें महावीर जयंती की शुभकामनाएं

जैन धर्म के 24वें और अंतिम तीर्थंकर भगवान महावीर हैं, जिनका जन्म चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी के दिन हुआ था।  जैन धर्म का सबसे बड़ा त्योहार महावीर जयंती है। इस वर्ष महावीर स्वामी का जन्मदिन 21 अप्रैल को मनाया जाएगा। 12 वर्षों तक कठोर तपस्या करके महावीर स्वामी ने सभी इंद्रियों पर विजय प्राप्त कर ली। भगवान महावीर को वर्धमान के नाम से भी जाना जाता है। जैन धर्म को मानने वाले लोग महावीर जयंती के इस त्योहार को धूमधाम से मनाते हैं। इस शुभ अवसर पर लोग सोशल मीडिया के जरिए एक-दूसरे को बधाई देते हैं। महावीर जयंती पर, प्रेरणादायक महावीर जयंती उद्धरण, मैसेजिज़ और संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को महावीर जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं भेजें।

महावीर जयंती की हार्दिक शुभकमनाएं (Mahavir Jayanti Wishes in Hindi)

महावीर जयंती की हार्दिक शुभकमनाएं

अरिहंत की बोली

सिद्धों का सार

आचार्यों का पाठ

साधुओं का साथ

अहिंसा का प्रचार

मुबारक हो महावीर जयंती का त्यौहार!

——————————————–

आत्मा अकेले आती है

अकेले चली जाती है,

न कोई उसका साथ देता है

न कोई उसका मित्र बनता है।

Happy Mahavir Jayanti!

——————————————–

सत्य, अहिंसा, धर्म हमारा

नवकार हमारी शान है,

महावीर जैसा नायक पाया,

जैन हमारी पहचान है !

महावीर जयंती मुबारक !

——————————————–

महावीर जिनका नाम है,

पालीताना जिनका धाम है,

अहिंसा जिनका नारा है,

ऐसे त्रिशला नंदन को लाख प्रणाम हमारा है।

महावीर जयंती की हार्दिक शुभकमनाएं !

दोस्तों को भेजें महावीर जयंती की सन्देश (Mahavir Jayanti Quotes in Hindi)

आपकी आत्मा से परे कोई भी शत्रु नहीं है,

असली शत्रु आपके भीतर रहते हैं,

वो शत्रु हैं क्रोध, घमंड, लालच,

आसक्ति और नफरत।

Happy Mahavir Jayanti!

——————————————–

खुद पर विजय प्राप्त करना

लाखों शत्रुओं पर विजय पाने से बेहतर है।

Happy Mahavir Jayanti!

——————————————–

खुद की इच्छाओं पर विजय पाना,

राजपाट त्याग कर घर से दूर जाना,

इतना आसान नहीं होता है,

वीर से महावीर हो जाना,

हैप्पी महावीर जयंती !

——————————————–

सम्पूर्ण धरा में फ़ैलाएं,

उनके उपदेशों का समीर

जय महावीर, जय महावीर

जय महावीर, जय महावीर !

——————————————–

अब मैंने ये ठाना है

सत्य-अहिंसा का युग लाना है

अंदर का वीर जगाना है

महावीर सा मुझको बन जाना है

महावीर जयंती की हार्दिक शुभकमनाएं !

हैप्पी महावीर जयंती 2024 (Mahavir Jayanti ki Hardik Shubhkamnaye)

भगवान का अलग से कोई अस्तित्व नहीं है।

हर कोई सही दिशा में सर्वोच्च प्रयास करके देवत्व प्राप्त कर सकता है।

महावीर जयंती की शुभकामनाएं।

——————————————–

मर्यादा सीखनी हो तो राम से सीखो

अहिंसा सीखनी हो तो बुद्ध से सीखो

मित्रता सीखनी हो तो भगवान कृष्ण से सीखो

लक्ष्य सीखना हो तो एकलव्य से सीखो

दान सीखनी हो तो कर्ण से सीखो

और तपस्या सीखनी हो तो महावीर से सीखो

Happy Mahavir Jayanti 2024!

महावीर जयंती की शुभकामनाएं (Happy Mahavir Jayanti 2024)

भगवान वर्धमान महावीर

दें आपको ज्ञान का वरदान

Happy Mahavir Jayanti 2024!

——————————————–

भगवान महावीर को खोजने हम कहां जाएंगे,

बिना ठिकाना उनको हम कहां पाएंगे

करो भक्ति चंदना जैसी बंधुओं,

भगवान महावीर तुम्हारे द्वार स्वयं ही चले आएंगे

Happy Mahavir Jayanti 2024!

——————————————–

सत्य, अहिंसा, धर्म हमारा

नवकार हमारी शान है,

महावीर जैसा नायक पाया,

जैन हमारी पहचान है

महावीर जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं !

——————————————–

अज्ञान का अंधकार मिटाया महावीर ने

जियो और जीने दो, सिखाया महावीर ने

हैप्पी महावीर जयंती 2024!

——————————————–

जंग एक भी लड़ा नहीं, फिर भी जग को जीत लिया,

अहिंसा, अपरिग्रह, अनेकांत का हमको मंत्र दिया,

उस जगत के तारक महावीर को कोटि कोटि वंदन!

महावीर जयंती 2024 की शुभकामनाएं!

साथियों को दें शुभकमनाएं (Mahavir Jayanti Message in Hindi)

सिद्धों का सार, आचार्यों का साथ

साधुओं का साथ, अहिंसा का प्रचार

यही है भगवान महावीर का सार ।

हैप्पी महावीर जयंती 2024!

——————————————–

तू करता तो वो है, जो तू चाहता है,

पर होता तो वो है, जो मैं चाहता हूं,

इसलिए तू वो कर, जो मैं चाहता हूं,

फिर वो होगा, जो तू चाहता है।

महावीर जयंती की शुभकामनाएं।।।

——————————————–

त्याग ना करे, वो पीर नहीं होता,

बरसों की तपस्या का फल है,

वरना ऐसा कोई महावीर नहीं होता।

महावीर जयंती 2024 की बधाई!

——————————————–

महावीर जयंती जैन धर्म का सबसे महत्वपूर्ण त्योहार है। पौराणिक कथा के अनुसार, भगवान महावीर ने 12 वर्षों तक कठोर तपस्या की और इस प्रकार अपनी सभी इंद्रियों पर विजय प्राप्त कर ली। बाद में उन्होंने दिगंबर रूप धारण कर लिया। महावीर स्वामी  मौन ध्यान करते रहे। महावीर जयंती जैन धर्म के अनुयायियों के लिए एक महत्वपूर्ण त्योहार है, जिसे वे धूमधाम से मनाते हैं। इस अवसर पर जैन मंदिरों में उत्सव मनाया जाता है। मंदिर को फूलों से सजाया जाता है और जुलूस निकलते हैं।

Exit mobile version